फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Door to door team will identify malnourished and fever victims

घर-घर जाकर टीम बुखार व कुपोषित बच्चों की करेगी पहचान

Wed, 13 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Door to door team will identify malnourished and fever victims
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान जिले में 18 अक्तूबर से चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत संचारी रोगों से जहां लोगों को बचाव की जानकारी दी जाएगी। वहीं बुखार के मरीजों, कुपोषित बच्चों और कोरोना के लक्षण वालों की जांच कराई जाएगी। यह अभियान पूरे एक माह यानी 17 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डीएन श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला पंचायत राज विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पशुपालन विभाग, नगरपालिका और शिक्षा विभाग समेत 10 विभागों के सहयोग से यह अभियान चलाया जाएगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 18 अक्तूबर से 17 नवंबर तक चलेगा। जबकि दस्तक अभियान 18 अक्तूबर से एक नवंबर तक चलेगा। इस दौरान लोगों को साफ-सफाई, घरों के पास पानी इकट्ठा न होने देने, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने और कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाएगा। इस अभियान के लिए 1500 आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया है, जबकि मॉनिटरिंग के लिए डब्लूएचओ की तरफ से आठ, यूनिसेफ की तरफ से छह और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आठ टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान में आशाएं घर-घर जाकर सर्दी जुकाम व बुखार के मरीज और कुपोषित बच्चों व क्षय रोगियों की पहचान करने के साथ ही कोविड-19 के मरीजों की भी पहचान करेंगी। उन्होंने बताया कि जिले में स्कूल खुल गए हैं। प्रार्थना सभाओं में छात्र-छात्राओं को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed