फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dont instigate tribals otherwise result will not good Former BJP MP angry at officers in sonbhadra

UP News: आदिवासियों को भड़काइए मत...अंजाम ठीक नहीं होगा, भरी पंचायत में अफसरों पर भड़के BJP के पूर्व सांसद

Thu, 31 Aug 2023 08:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 31 Aug 2023 08:19 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के केवटम गांव में पशु चराने को लेकर ग्रामीणों और वन कर्मियों में विवाद हो गया था। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को वन चौकी पर पहुंचकर बवाल किया था। इस मामले ने सियासी रंग ले लिया है। गुरुवार को गांव पहुंचे भाजपा नेताओं ने पूरी घटना के लिए वन विभाग को जिम्मेदार बताया।

विज्ञापन
Dont instigate tribals otherwise result will not good Former BJP MP angry at officers in sonbhadra
अधिकारियों पर भड़कते पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के केवटम गांव में वन विभाग और ग्रामीणों के बीच झड़प और मारपीट के मामले में राजनीति गरमा गई है। गुरुवार को गांव पहुंचे राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड और पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार ने पूरी घटना के लिए वन विभाग को जिम्मेदार बताया। आदिवासियों का उत्पीड़न बंद करने की हिदायत दी। कहा कि आदिवासियों को भड़काया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।  

विज्ञापन


जिसमें पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार वे भरी सभा में कहते दिख रहे हैं कि आदिवासियों  का जमकर उत्पीड़न हो रहा है। घर आकर आदिवासियों को मारा-पीटा जा रहा है। आदिवासियों को भड़काइए नहीं वरना अंजाम ठीक नहीं होगा। थाना फूंक दिया जाएगा। इन्हीं आदिवासियों  के उत्पीड़न के कारण मणिपुर में हाहाकार मचा है। वहां सरकार फेल हो गई है। उन्होंने क्षेत्राधिकारी के सामने ही वन विभाग पर आदिवासियों को भड़काने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

अंग्रेजों से भी अधिक उत्पीड़न कर रहा वन विभाग

 गुरुवार को भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल राज्यमंत्री के नेतृत्व में  मांची थाना क्षेत्र के केवटम पहुंचा था। ग्रामीणों के साथ खुली बातचीत कर उनकी पीड़ा को जाना। इस मामले में सत्ता पक्ष ने भी उत्पीड़न को स्वीकार किया है। भाजपा के आदिवासी नेता और पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि केवटम में वन विभाग आदिवासियों पर अंग्रेजों से भी अधिक उत्पीड़न किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वन विभाग से नाराज ग्रामीणों ने चौकी पर किया पथराव, रेंजर समेत तीन घायल, फायरिंग का भी आरोप

ग्रामीणों को मारा-पीटा गया था। जिसके संबंध में पीड़ितों से पूछताछ के बाद लिखित तहरीर आदिवासियों के तरफ से हम लोगों के उपस्थिति में थाना प्रभारी मांची और सीओ को दिया गया। उन्होने कहा कि झूठे केस में फंसाए आदिवासियों को केस से बाहर निकालने को लेकर भी चर्चा हुई। बताते चलें कि पूर्व सांसद उत्तर प्रदेश आदिवासी खरवार संघ के अध्यक्ष भी है।

वन विभाग भ्रष्टाचार और आदिवासियों का कर रहा उत्पीड़न: राज्यमंत्री

Dont instigate tribals otherwise result will not good Former BJP MP angry at officers in sonbhadra
ग्रामीणों से बातचीत करते राज्य मंत्री और पूर्व सांसद - फोटो : अमर उजाला

राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने बताया कि यहां आदिवासियों के साथ वन विभाग के लोग उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होने बताया कि जो आदिवासी वन विभाग को पैसा देता है, उसके साथ अच्छा व्यवहार होता है। जो पैसा नहीं  देता उसके साथ गलत व्यवहार और अत्याचार करते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे नगवां क्षेत्र में वन विभाग आदिवासियों का उत्पीड़न कर रहा है, मगर ऐसा नहीं होने  दिया जाएगा। वन मंत्री ने ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई का भरोसा दिसा है। सभी को जरूर न्याय मिलेगा।
-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed