फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers pelted stone forest department chowki in sonbhadra three people injured

Sonbhadra: वन विभाग से नाराज ग्रामीणों ने चौकी पर किया पथराव, रेंजर समेत तीन घायल, फायरिंग का भी आरोप

Mon, 28 Aug 2023 03:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Aug 2023 03:21 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के केवटम गांव स्थित वन विभाग की चौकी पर सोमवार को ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया। वन दरोगा और रेंजेर समेत तीन लोग घायल हो गए। अन्य कर्मियों ने चौकी के अंदर घुसकर खुद को बचाया। 

विज्ञापन
Villagers pelted stone forest department chowki in sonbhadra three people injured
वन विभाग की चौकी में घुसे ग्रामीणों को खदेड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के मांची थाना अंतर्गत केवटम गांव स्थित वन विभाग की चौकी पर सोमवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया। चौकी का घेराव कर पथराव किया। इसमें वन दरोगा को चोट आई। रेंजर व एक अन्य दरोगा को भी चोट आई है। अन्य कर्मियों ने चौकी के अंदर घुसकर खुद को बचाया। वन कर्मियों की ओर से फायरिंग किए जाने का भी आरोप है। सूचना पाकर सीओ सदर के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस व वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। घटना के पीछे वन क्षेत्र में पशु चराने के विवाद को कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन


रामगढ़ रेंज के केवटम में वन विभाग ने चौकी स्थापित की है। बताया जा रहा है कि ठोसरा बीट पर लगाई गई पौधों की नर्सरी के पास रविवार शाम कुछ पशु चर रहे थे। वन कर्मियों ने रात में ही पशुओं को पकड़ लिया और वन चौकी के पास लाकर बांध दिया। आरोप है कि सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण वन चौकी पर पहुंचे और पथराव करने लगे।
विज्ञापन


वन कर्मियों ने अंदर भागकर खुद को बचाया। पथराव में वन दरोगा राजेंद्र शर्मा के सिर में चोट आई। रेजर सत्येंद्र सिंह के बाएं हाथ और वन दरोगा देवनाथ को पीठ में चोट लगी। रेंजर सत्येंद्र कुमार सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में मांची एसओ सहित पुलिस के अन्य अधिकारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पिटाई करने का लगाया आरोप

Villagers pelted stone forest department chowki in sonbhadra three people injured
ग्रामीणों ने वन विभाग की चौकी को घेरा - फोटो : अमर उजाला

उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवार सुबह अचानक वनकर्मी उनके घर पहुंचे और पिटाई करने लगे। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण चौकी पर गए तो वहां तैनात वन कर्मचारियों ने फायरिंग की। इससे लोग उग्र हुए। इस बाबत सीओ सदर आशीष मिश्रा ने बताया कि मामला वन विभाग की ओर से किए गए पौधरोपण को क्षति पहुंचाने का है। प्रार्थना पत्र मिलने पर कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed