फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   doctors were absent during the inspection

निरीक्षण में कई डॉक्टर मिले अनुपस्थित

Tue, 14 Jun 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 14 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
doctors were absent during the inspection
जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों से जानकारी लेते कमिश्नर रंजन कुमार। अमर उजाला
 स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित लाभ मरीजों को मिल रहा है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए मंगलवार को विंध्याचल मंडल मिर्जापुर के कमिश्नर रंजन कुमार ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उपस्थित पंजिका की जांच की तो पता चला की 32 डॉक्टरों में से पांच डॉक्टर अवकाश पर हैं। तीन डॉक्टर काफी दिनों से गैरहाजिर चल रहे हैं। कमिश्नर ने डीएम को लंबे समय से अनुपस्थित डॉक्टरों के खिलाफ शासनस्तर पर लिखापढ़ी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जिला अस्पताल पहुंचे मंडलायुक्त ने इमरजेंसी कक्ष में मौजूद डॉक्टर प्रवेश सिंह से पूछताछ की। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड में जाकर सीएमओ डा. यूके वर्मा और सीएमएस डा. गणेश प्रसाद से दवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, पंजीकरण सेंटर, दवा वितरण केंद्र, लैब, आपरेशन कक्ष, सीएमएस कक्ष, एनआरसी कक्ष, दवा स्टोर का जायजा लिया। किसी भी हाल में बाहर से दवा न लिखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, दवा भंडारण, आशा /एएनएम मीटिंग आैर रोगी कल्याण समिति रजिस्टर को देखा। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रभारी चिकित्साधिकारी से लेकर सभी कर्मियाें की ड्यूटी लिस्ट का रोस्टर बनाकर मोबाइल नंबर अंकित  करने को कहा। ड्यूटी समय-सारणी जिलाधिकारी के वेबसाइड पर अपलोड करने और उन्हें उपलब्ध कराने को कहा ताकि ड्यूटी की क्रास चेकिंग भी होती रहे। जननी सुरक्षा योजना के तहत 14 सौ की रकम आरटीजीएस के जरिये सीधे खातों में भेजने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed