फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Do not charge high fees for Jan Seva Kendra certificate: DM

जनसेवा केंद्र प्रमाणपत्र के ज्यादा शुल्क न लें : डीएम

Fri, 23 May 2025 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Do not charge high fees for Jan Seva Kendra certificate: DM
सोनभद्र। जिले में जन सेवा केंद्रों के माध्यम से मिलने वाले प्रमाण पत्रों में अधिक शुल्क लेने की शिकायतों को डीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कहीं भी अतिरिक्त शुल्क न लिया जाए। फार्मर रजिस्ट्री में भी सहयोग की हिदायत दी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षा बैठक में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने जनसेवा केंद्रों के कार्यों की समीक्षा की। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्र ने बताया कि जिले में जनसेवा केंद्रों के संचालन व क्रियान्वयन के लिए सीएससी ई-गवर्नेंस इंडिया लिमिटेड और इंडिया पावर कार्पोरेशन लिमिटेड सेवा प्रदाता के रूप में कार्य कर रही है। लगभग 1900 जनसेवा केंद्र ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर क्रियाशील हैं। डीएम ने एडीएम सहदेव मिश्र को निर्देशित किया कि सेवा प्रदाता कंपनी के प्रबंधकों के के साथ बैठक करते हुए जनसेवा केंद्रों के माध्यम से जारी प्रमाण पत्रों की समीक्षा करें। सीएससी सेंटर फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में भी पूरा सहयोग दें। सभी एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित किया कि वह शासन से निर्धारित समय सीमा के अंदर ही आम जनमानस को प्रमाण पत्र जारी करें। बैठक में एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी इंद्रभान सिंह, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, एसडीएम सदर उत्कर्ष द्विवेदी, डीपीआरओ नमिता शरण, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed