फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Do not break the shop, will cooperate in cleaning the drain

दुकान न तोड़वाएं, नाली की सफाई में करेंगे सहयोग

Sat, 28 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Do not break the shop, will cooperate in cleaning the drain
अनपरा। नगर में सड़क की पटरियों व सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने को लेकर एसडीएम शैलेंद्र मिश्र ने शनिवार को व्यापारियों के साथ बैठक की। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग तत्काल बंद करने और और नालियों पर अतिक्रमण कर बढ़ाई गई दुकानों को समेटने की हिदायत दी। कहा कि स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें। ऐसा न करने पर बुलडोजर चलाया जाएगा। बैठक के बाद व्यापारियों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर अतिक्रमण पर कार्रवाई रोकने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों ने कहा कि अनपरा बाजार में वर्ष 2016 में तत्कालीन चौकी प्रभारी ने अतिक्रमण हटाने के लिए काफी तोड़फोड़ कराई थी। इसके बाद व्यापारियों ने ही बाजार में नाली का निर्माण कार्य कराया। अब फिर से दुकानों को न तोड़वाया जाए। नालियों की सफाई के लिए दुकानदार खुद सफाई कर्मचारियों का सहयोग करेंगे। बैठक में प्रकाश चौरसिया, नितेश चौहान, अनिल झा, राजेश गुप्ता आदि दुकानदार मौजूद रहे। वहीं ईओ भारत सिंह ने बताया कि एसडीएम ने बाजार का निरीक्षण कर नालियों के अतिक्रमण को खाली कराने की बात कही है। जल्द ही दुकानदारों को नगर पंचायत की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में आए एसडीएम शैलेंद्र मिश्र से भाजपा के पूर्व जिला सह संयोजक आकाश पांडेय ने डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में व्याप्त समस्याओं की जानकारी दी। इसमें सुधार की मांग की। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने शीघ्र अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यों को कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed