Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM was shocked to see the condition of Kon-Telgudwa road, told XEN - potholes should be filled immediately

Sonebhadra News: कोन-तेलगुड़वा मार्ग की हालत देख डीएम चौंके, एक्सईएन से कहा- तुरंत भरे जाएं गड्ढे

Wed, 16 Oct 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
DM was shocked to see the condition of Kon-Telgudwa road, told XEN - potholes should be filled immediately
डीएम बद्रीनाथ सिंह ने मंगलवार को कोन क्षेत्र के भ्रमण पर थे। कोन-तेलगुड़वा मार्ग की हालत पर डीएम चौंक गए। सड़क पर तत्काल गड्ढामुक्ति कार्य शुरू करने और मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोन से विंढमगंज मार्ग की खराब गुणवत्ता पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने को कहा। राजकीय इंटर कॉलेज, सीएचसी और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय पिपरखाड़ का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कोन-तेलगुड़वा मार्ग के निरीक्षण के दौरान डीएम ने पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एक्सईएन को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क को गड्ढा मुक्त करते हुए मरम्मत के कार्य में तेजी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोन से कचनरवा होते हुए विंढमगंज मार्ग के निरीक्षण के दौरान कचनरवा मार्केट के सामने सड़क पर कई जगह गड्ढे थे। सड़क की गुणवत्ता भी ठीक नहीं थी। डीएम ने पीएमजेएसवाई के एक्सईएन को निर्देशित करते हुए कहा कि इस सड़क का निर्माण करने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड किया जाए।
पटवध-बसुआरी मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने को कहा। राजकीय इंटर कॉलेज कोन के निरीक्षण के दौरान विभिन्न कक्षों में जाकर डीएम ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उनके बौद्धिक स्तर काे जाना।
सीएचसी कोन के निरीक्षण में प्रभारी को निर्देशित किया कि मरीजों को दवा अस्पताल परिसर से ही उपलब्ध कराई जाए। परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखें। एकलव्य माॅडल आवासीय विद्यालय पिपरखाड़ के विभिन्न कक्षों में जाकर बच्चों को दी जा रही शिक्षा का जायजा लिया।

ड्रेस, किताब आदि सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। यहां 125 विद्यार्थी अध्ययनरत रहे। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन गोविंद यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed