{"_id":"69d15227e1f63475fb026e1a","slug":"dm-turns-teacher-inspires-students-to-work-hard-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-144391-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: डीएम बने शिक्षक, छात्राओं को मेहनत के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: डीएम बने शिक्षक, छात्राओं को मेहनत के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
सिंगरौली में छात्रों से रूबरू डीएम गौरव बैनल। स्रोत विभाग
शक्तिनगर। स्कूल चलें हम अभियान के तहत शिक्षा की अलख जगाने सिंगरौली डीएम खुद स्कूल पहुंच गए। उन्होंने शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय बैढ़न में आयोजित भविष्य से भेंट कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह बढ़ाया। खुद हाथ में चाक पकड़ मास्टर साहब की तरह क्लास भी लिया।
डीएम ने कक्षा में छात्रों से सीधा संवाद किया। ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को विभिन्न विषयों की बारीकियां समझाईं और पढ़ाई को बोझ न मानकर उसे रुचि के साथ पढ़ने की सलाह दी।
उन्होंने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी अपनी पसंद के विषयों का चयन करें और कड़ी मेहनत से ऊंचाइयों को छुएं।
इस दौरान कलेक्टर ने स्कूल की विभिन्न गतिविधियों और छात्राओं की ओर से किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और लगन ही सफलता की असली कुंजी है। संवाद