फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM-SP flags flag march in Rabtrasganj Nagar

डीएम-एसपी ने राबट्र्सगंज नगर में किया फ्लैग मार्च

Sun, 24 May 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
DM-SP flags flag march in Rabtrasganj Nagar
सोनभद्र/रामगढ़/बभनी। शांतिपूर्ण तरीके से जिले में ईद मनाये जाने के लिए रविवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम और पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से ईद मनाने की अपील की गई। नगर के बढ़ौली चौराहा, मेन चौक होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान सीओ सिटी राजकुमार तिवारी, कोतवाली प्रभारी मिथिलेश मिश्रा, कस्बा चौकी प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह मय फोर्स चक्रमण किए। उधर रामगढ़ में ईद के मद्देनजर पन्नूगंज पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। आम लोगों से ईद शांति पूर्वक घरों में ही मनाने की अपील की। सीओ अभिनव यादव और प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में दोपहर लगभग 12 बजे भारी संख्या में सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च रामगढ़ कस्बा होते हुए ढोढरी, घेवल, हेवती, बनौरा, बेलखुरी, चतरा होते हुए पुन: पन्नूगंज पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed