{"_id":"81e4142287fbe9925411c508d890dccd","slug":"dm-smash-the-lock-off-of-community-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने बंद सामुदायिक भवन का ताला तुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने बंद सामुदायिक भवन का ताला तुड़वाया
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Fri, 30 Jan 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज ब्लाक के तियरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित जन कल्याण शिविर में डीएम डीके सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई की।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान गांव में पांच साल पहले बने सामुदायिक भवन में ताला बंद होने पर संबंधित लोगों को फटकार लगाते हुए बीडीओ को ताला तोड़वाने का निर्देश दिया। एसडीएम को कोटेदार के क्रियाकलापों की जांच कर कार्रवाई का निर्देश भी दिया।
डीएम ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को रिबोर योग्य हैंडपंप को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। लापरवाही की शिकायत मिलने पर उन्होंने कोटेदार को फटकार लगाते हुए एसडीएम को जांच करने आदेश दिया।
विज्ञापन
डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही सभी से बच्चों को हर हाल में स्कूल भेजने का आग्रह किया। उन्होंने तीन साल में ग्राम पंचायत द्वारा कराये गये विकास कार्यों का विवरण ग्रामीणों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इस मौके पर विद्युत विभाग की तरफ से 30 ग्रामीणों को नए कनेक्शन जारी किए गए। इसी तरह राबर्ट्सगंज विकास खंड के बभनौली, मानपुर, पवर, परासी पांडेय, घोरावल के मगरदहा, रानीतारा, पुरखास, करवी बरावं,
चतरा के किचार, अईलकर, नगवा के डोरिया, कम्हरिया, चोपन के पीपरखाड़, बागेसोती, दुद्धी के मूर्ता, महुअरियां, बभनी के सदबहनी, बचरा तथा म्योरपुर के गड़िया व डडिहरा गांव में शिविर का आयोजन किया गया।