सोनभद्र। सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जिले में संभावित दौरे के मद्देनजर जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निदे़ंश देते हुए राज्यपाल के भ्रमण के संबंध में बिन्दुवार समीक्षा करते हुए तत्परता के साथ पूरी तैयारी समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिये। इसके बाद जिलाधिकारी ने 26 फरवरी को राज्यपाल के संभावित दौरे को देखते हुए राबर्ट्सगंज ब्लॉक के मानपुर गांव के खेती-बारी के स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जैविक खेती, रोजाना आमदनी की खेती को देखा और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गांव के संपर्क मार्ग को देखा और सुरक्षा के संबंध में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव से मंत्रणा की। इसके बाद उन्होंने तिनताली मुसहर बस्ती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुसहर समाज के नागरिकों के हाल-चाल को जाना। सरकार की संचालित योजनाओं के बारें में जानकारी ली। बैठक एवं निरीक्षण के दौरान सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, एडीएम योगेन्द्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान, एसडीएम दुद्धी सुशील कुमार यादव, एसडीएम प्रकाशचंद्र, सीएमओ एसके उपाध्याय, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता चन्द्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।