{"_id":"5ff85f938ebc3e2efc2b5c4f","slug":"dm-gives-instructions-to-rice-millers-to-accelerate-rice-supply-sonbhadra-news-vns5678918190","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिए निर्देश, चावल की आपूर्ति में तेजी लाएं राइस मिलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिए निर्देश, चावल की आपूर्ति में तेजी लाएं राइस मिलर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में राइस मिलरों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने निर्देश दिया कि मूल्य समर्थन योजना के तहत किसानों से खरीदे गये धान, जो अधिकृत राइस मिलरों को चावल की आपूर्ति के लिए उपलब्ध कराये गये हैं, उस की आपूर्ति, सीएमआर के कार्यों में राइस मिलर तेजी लायें। एक सप्ताह के अंदर प्राप्त धानों के सापेक्ष 70 से 80 प्रतिशत चावल की आपूर्ति एफसीआई को करें। शासन स्तर से निर्धारित राइस मिलरों के सीएमआर को सुनिश्चित किया जाए।
डीएम ने बारी-बारी से राइस मिलरों के बारे में जानकारी ली। जिन्होंने धान प्राप्ति के सापेक्ष कम चावल की आपूर्ति एफसीआई को ही है, उनको दायित्बोध कराते हुए एक सप्ताह के अंदर प्राप्त धानों के सापेक्ष ज्यादा से ज्यादा चावल की आपूर्ति करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीसीएफ की समस्याओं का भी समाधान किया जाए। बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए। पिछले साल के बोरों के लंबित देनदारियों का भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि अपर जिलाधिकारी, जिला धान खरीद अधिकारी धान खरीद व्यवस्था को नियमानुसार सुनिश्चित कराते हुए जिले के राइस मिलरों को कुटाई के लिए उपलब्ध कराये गये धान के सापेक्ष सीएमआर की आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि किसानों के धानों को सुगमता के साथ मानक के अनुरूप खरीदा जाए। जिन राइस मिलरों ने ज्यादा धान प्राप्त करने के बावजूद कम चावल की आपूर्ति की है, उनका भी चिन्हांकन करते हुए सीएमआर सुनिश्चित कराया जाए। राइस मिलरों के साथ आयोजित बैठक में राइस मिलरों की समस्याओं का समाधान तत्परता के साथ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। बैठक में एडीएम योगेेंद्र बहादुर सिंह, डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह, पीसीएफ, एफसीआई के पदाधिकारी, राइस मिलर आदि मौजूद रहें।