{"_id":"6297a4eb74449903ea5e0a09","slug":"dm-furious-over-encroachment-under-flyover-sonbhadra-news-vns6566902128","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण पर भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण पर भड़के डीएम
विज्ञापन
सोनभद्र। बारिश से पहले नाला सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान की जमीनी हकीकत देखने डीएम चंद्र विजय सिंह बुधवार को नगर की सड़कों पर उतरे। बढ़ौली चौक से धर्मशाला चौक तक फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण पर सख्त नाराजगी जताई। अभियान चलाकर इसे हटाने का निर्देश दिया। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने पर भी डीएम के तेवर तल्ख दिखे। नगर पालिका के ईओ को कड़े लहजे में हिदायत दी कि यथाशीघ्र सफाई व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी कर लें, जिससे बारिश के दौरान किसी को कोई परेशानी न आए।
स्वर्ण जयंती चौक (बढ़ौली) पर डीएम के निरीक्षण के दौरान आसपास के लोगों ने उनसे बारिश के दौरान फ्लाईओवर से गिरने वाले पानी की समस्या बताई। कहा कि पाइप न होने से फ्लाईओवर का पानी सीधे गिरता है, इससे नीचे से गुजरने वालों को असुविधा होती है। सर्विस लेन पर दोनों तरफ जलभराव हो जाता है। डीएम ने उपसा के अफसरों से फोन पर वार्ता कर समस्या के तत्काल समाधान का निर्देश दिया। एडीएम नमामि गंगे को चंडी तिराहा के पास तक निर्माणाधीन नाले के निर्माण में आ रही बाधाएं दूर कराकर नाले का निर्माण शीघ्र आरंभ कराने को कहा। चौराहे के आसपास व फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाने के लिए ईओ को निर्देशित किया। सीएम के निर्देश के बावजूद अतिक्रमण हटाने में सुस्ती पर हैरानी भी जताई। कहा कि ओवरब्रिज के नीचे बैरिकेडिंग भी कराई जाए, जिससे आवागमन के दौरान किसी दुर्घटना की आशंका न रहे। राबर्ट्सगंज पाइप पेयजल परियोजना के निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित सहायक अभियंता से अब तक किए गए निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। निर्माण एजेंसी के सहायक अभियंता को निर्देेशित किया कि पेयजल योजना का कार्य निर्धारित समय में गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं। विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था ठीक ढंग से कर सुनिश्चित कर लें, जिससे कार्य करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें।