{"_id":"ff1627a03d3a6c51d467d900cb32f64e","slug":"dm-bifre-lawyer-on-suspension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निलंबन पर बिफरे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निलंबन पर बिफरे वकील
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sat, 21 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज कचहरी में शनिवार को वकीलों ने डीएम डीके सिंह के निलंबन पर गहरी नाराजगी जताई। नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया व प्रदेश सरकार से निलंबन को तत्काल वापस लेने की मांग की।
अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार ने अच्छा कार्य कर रहे डीएम को निलंबित कर जिले के विकास को अवरुद्ध कर दिया है। सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता कृपा शंकर लाल श्रीवास्तव और रमेश देव पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अच्छा कार्य कर रहे जिलाधिकारी को निलंबित कर यहां के विकास को ठप कर दिया है।
राजबली चौबे ने कहा कि राजस्व न्यायालयों में वादों का निस्तारण तेजी से हो रहा था। इससे आम जनता इनसे बेहद खुश थी। वक्ताओं ने डीके सिंह का निलंबन वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि जिले में भ्रष्ट अधिकारियों की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में राजेश सिंह, शेष नरायन दीक्षित, श्रीनरायन मालवीय, वंशराज गोड़, सुनील तिवारी, सेराज, तपेश्वर शामिल रहे।
डीएम डीके सिंह के निलंबन से लोगों में मायूसी है। लोगों ने मुख्यमंत्री से इस निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है। दुद्धी क्षेत्र के किसान रामकेश, हरिकेश्वर, अयोध्या यादव, म्योरपुर के रामू और रामदयाल ने प्रदेश सरकार से डीएम के निलंबन को वापस लेने की मांग की।
उधर, सोनांचल बेरोजगार संघ की महुली खेल मैदान में शनिवार को बैठक हुई। इसमें जिला सचिव बालकेश्वर सिंह यादव ने कहा कि डीएम का निलंबन ठीक नहीं है। रमेश यादव, अवधेश, मुकेश, दिनेश, राकेश ने भी डीएम के निलंबन पर पुनर्विचार करने की मांग की।