फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM angry over slow progress of registration on e-shram portal

ई-श्रम पोर्टल पर धीमी प्रगति से डीएम नाराज

Thu, 11 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
DM angry over slow progress of registration on e-shram portal
कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के प्राथमिकता के कार्यक्रमों की समीक्षा करते डीएम चंद्र विज? - फोटो : SONBHADRA
ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों के पंजीकरण की धीमी प्रगति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। संबंधित अधिकारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही ब्लाकों में कैंप लगाकर अधिकाधिक संख्या में मजदूरों का पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में सुस्ती पर भी डीएम ने असंतोष जताते हुए हिदायत दी है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के विकास से जुड़े प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा के दौरान संज्ञान में आया कि इस माह में लगभग 55 श्रमिकों का ही पंजीकरण कराया गया है। कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण का कार्य देखने वाले अधिकारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए। कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों के पंजीकरण में तेजी लाएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत निर्माण कार्यों की प्रगति धीमी मिलने पर पीओ डूडा से स्पष्टीकरण तलब किया। कौशल विकास मिशन के प्रबंधक और जिला सेवायोजन अधिकारी को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर युवाओं को रोजगार से जोड़ने का निर्देश दिया। आयुष्मान भारत, कृषि बीज उर्वरक, रसायन, गौवंश, पशु टीकाकरण, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी व ग्रामीण, मनरेगा, पेेंशन योजना, राशन कार्ड आदि के तहत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में सीडीओ सौरभ गंगवार, डीएफओ संजीव सिंह, सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर, डीडीओ शेषनाथ चौहान, पीडी आरएस मौर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed