फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM and SP of District Prison raided

जिला कारागार का डीएम और एसपी ने मारा छापा

Tue, 21 Apr 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
DM and SP of District Prison raided
सलखन। कोविड 19 के मद्देनजर मंगलवार को डीएम एस. राजलिंगम और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने जिला कारागार गुर्मा में छापे की कार्रवाई कर जांच की। जेल परिसर में बंदियों के बीच सोशल डिस्टेसिंग आदि देख कर अधिकारी संतुष्ट नजर आए। अधिकारियों ने मारकुंडी स्थित एक बैंक और राशन की दुकान पर मौजूद लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार पहुंच कर जेल प्रशासन द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो रहा है अथवा नहीं समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने जेल अधीक्षक मिजाजी लाल द्वारा जेल के अंदर की गई व्यवस्था को देख खुशी जताई। इसके बाद अधिकारियों ने मारकुण्डी स्थित इलाहाबाद बैंक का हाल जाना।
विज्ञापन

डीएम ने लाकडाउन का पालन करने और घरों से बाहर निकलने के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं चेहरे पर मास्क पहनने के निर्देश दिए। उन्होंने बैक प्रबंधक को दायित्व बोध कराते हुए घर-घर जाकर खाताधारकों का भुगतान करने के लिए निर्देशित किया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को हरहाल में सामाजिक दूरी का पालन कराने व राशन की दुकानों और बैंकों के बाहर विशेष रूप से सोशल डिस्टेंस का पालन कराने की हिदायत दी। कहा अनावश्यक रूप से बैंकों पर भीड़ न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed