फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   District panchayat president two

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दो नामांकन

Fri, 01 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Fri, 01 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
District panchayat president two
 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था केे बीच डीएम कोर्ट में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा से अनिल यादव और बसपा से सुभाष पाल ने शुक्रवार को पर्चा दाखिल किया। कलेक्ट्रेट के प्रथम प्रवेश द्वार पर पुलिस ने वाहनों को अंदर जाने से रोक दिया। प्रत्येक प्रत्याशी के साथ सिर्फ प्रस्तावक और अनुमोदक को नामांकन स्थल तक जाने दिया गया। सीडीओ महेंद्र सिंह और एडीएम रामचंद्र के समक्ष प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। डीएम ने दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की। जांच में सभी पर्चे वैध मिले। एसपी रामलाल वर्मा के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। फोर्स ने समर्थकों को अंदर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन


पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र जमा करने की कार्रवाई संपन्न हुई। सवा एक बजे सपा के प्रत्याशी अनिल कुमार यादव पुत्र रामअवतार निवासी बिजौरा चोपन ने तीन सेटों में पर्चा दाखिल किया। अनिल के पहले नामांकन पत्र में प्रस्तावक के रूप में बीना देवी और अनुमोदक केदारनाथ, दूसरे नाम निर्देशन पत्र में प्रस्तावक रामवृक्ष, अनुमोदक तेजबली और तीसरे में प्रस्तावक राजपति देवी व अनुमोदक जगदीश प्रसाद रहे। करीब दो बजे बसपा के प्रत्याशी सुभाष पाल पुत्र रामराज पाल निवासी कोटा ने एक सेट में पर्चा दाखिल किया। सुभाष के प्रस्तावक विमलेश कुमार व अनुमोदक कुमारी संजू लता रहीं।
विज्ञापन


अपराह्न तीन बजे से जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने दोनों उम्मीदवारों व उनके प्रस्तावक और समर्थकों के सामने नामांकन पत्रों की            जांच की। इस दौरान नामांकन वैध पाए गए। निर्वाचन अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि उम्मीदवारों की वापसी की सूचना किसी उम्मीदवार या उसके प्रस्तावक व अनुमोदक द्वारा चार जनवरी की पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दी जा सकेगी। सुरक्षा व्यवस्था में अपर पुलिस अधीक्षक शंभूशरण यादव, उप जिलाधिकारी सदर हर्षदेव पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी सच्चिदानन्द, कोतवाल  अबरार अहमद, करमा थाना प्रभारी केडी यादव, कोन थाना इंर्चाज अतुल सिंह, पन्नूगंज थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह चंदेल लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed