{"_id":"57c478434f1c1bb3672cb4e5","slug":"district-judge-cracked-dirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज ने गंदगी पर फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज ने गंदगी पर फटकारा
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में निरीक्षण करते जिला जज कुलदीप कुमार द्वितीय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जज कुलदीप कुमार द्वितीय सोमवार को सुबह 10:45 बजे औचक निरीक्षण करने निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने रिकार्ड रूम, मुख्य कंप्यूटर कक्ष, एडीआर सेंटर, न्यायालय, कार्यालय के अलावा वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल और निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन का भी जायजा लिया। न्यायालयों और कार्यालयों में गंदगी देख संबंधितों को जिला जज ने कड़ी फटकार लगाई। 30 मिनट बाद 11:15 बजे जिला जज वापस लौटे तब सभी लोगों ने राहत की सांस ली।
जिला जज कुलदीप कुमार द्वितीय ने सबसे पहले रिकार्ड रूम और मुख्य कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। नव निर्मित एडीआर सेंटर के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद विभिन्न न्यायालयों और कार्यालयों का निरीक्षण किया।
कुछ न्यायालयों में गंदगी देखकर जिला जज भड़क गए और संबंधितों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि अब गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में बेतरतीब ढंग से रखी फाइलों और गंदगी को देखकर संबंधितों को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त हिदायत दी। इस दौरान वकीलों ने भी जिला जज से अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।
विज्ञापन
अधिवक्ता अमित सिंह चंदेल और अतुल पटेल ने न्यायालय परिसर में जल-जमाव और शौचालय की प्रमुख समस्याओं को रखा। जिला जज ने शीघ्र ही समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल, पुराने निर्वाचन कार्यालय को खाली कराए जाने और निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन की प्रगति के बारे में फेमिली कोर्ट न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव और सीजेएम संजय कुमार यादव से जानकारी हासिल की।
डीजे ने एक सप्ताह के भीतर सभी कार्य पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पीके शुक्ला, नाजिर लल्लू सिंह, सब नाजिर अंबरीष कुमार पाठक, स्टेनो पीके श्रीवास्तव, एसएसओ प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।