फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   District hospital will be converted into a medical college

मेडिकल कॉलेज में तब्दील होगा जिला अस्पताल

Sat, 12 Dec 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
District hospital will be converted into a medical college
सोनभद्र। प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट मेडिकल कालेज को लेकर कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को कैबिनेट से बजट की मंजूरी के बाद कॉलेज भवन के निर्माण के लिए नक्शा तैयार करने का काम तेज कर दिया गया है। मौजूदा जिला अस्पताल को ही उच्चीकृत कर मेडिकल कालेज (उपचार सेक्शन) का रूप दिया जाएगा। मेडिकल छात्रों के पढ़ाई के लिए अस्पताल परिसर से थोड़ी दूर भवन का निर्माण किया जाएगा। कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को दी गई है। सौ बेड का अस्पताल, शिक्षण कक्ष, छात्रावास समेत अन्य भवन निर्मित किए जाने हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला अस्पताल लोढ़ी को उच्चीकृत कर राजकीय मेडिकल कॉलेज का दर्जा देने की मंजूरी दी थी। मेडिकल कॉलेज के लिए सदर तहसील के रौप गांव में लगभग 16 बीघे जमीन का बैनामा कराया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक शासन स्तर से मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए निर्माण निगम कार्यदायी संस्था को नामित किया गया था। उक्त कार्यदायी संस्था ने कॉलेज के लिए लगभग 332 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार कर भेजा था। हालांकि प्रदेश सरकार ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड को नामित करते हुए उसे ही कॉलेज भवन आदि के निर्माण की जिम्मेदारी दे दी। अब कालेज निर्माण के लिए स्वीकृत बजट के खर्च करने की भी मंजूरी दे दी गई है और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, पीडब्ल्यूडी की तरफ से भी निर्माण कार्य को लेकर काम तेज कर दिया गया है। विभाग के प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विभागीय अधिकारियों और सीएमएस को हर संभव तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों को टेंडर आदि की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने को कहा है। नक्शे का काम शीघ्र पूरा हो जाए और निर्माण कार्य शुरू हो जाए, इसके लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

-
इनसेट
पांच सौ बेड का अस्पताल बनते ही चालू हो जाएगा मेडिकल कॉलेज
सोनभद्र। जिला संयुक्त चिकित्सालय को उच्चीकृत कर मेडिकल बनाने की मंजूरी दी गई है। मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए पांच सौ बेड का अस्पताल होना जरूरी है, लेकिन वर्तमान में जिला अस्पताल परिसर में चार सौ बेड का ही भवन बनकर तैयार है। अभी सौ बेड के अस्पताल के लिए भवन बनना है। वहीं रौप गांव में मेडिकल कॉलेज के लिए क्रय की गई भूमि पर शिक्षण कार्य, विद्यार्थियों के हॉस्टल आदि भवन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
जिला अस्पताल परिसर में ही सौ बेड का अस्पताल बनेगा। कार्यदायी संस्था की ओर से अस्पताल बनाने के लिए जमीन चिह्नित कर भवन बनाने के लिए का नक्शा तैयार किया जा रहा है। कहा कि मेडिकल कॉलेज चालू होने से यहां के रहवासियों के अलावा पड़ोसी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के कई जिलों के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। अब तक गंभीर मरीजों को बीएचयू रेफर किया जाता है।- डॉ. एसके उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed