फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dissatisfaction among electricity workers due to fake complaints

फर्जी शिकायतों से बिजली कार्मिकों में असंतोष

Thu, 09 Sep 2021 07:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction among electricity workers due to fake complaints
सोनभद्र के ओबरा बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध फर्जी शिकायतों से विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ओबरा के संयोजक अदालत वर्मा नाराज हैं। उन्होंने मुख्य महाप्रबंधक व महाप्रबंधक प्रशासन से मांग की है कि शिकायत यदि साक्ष्य के साथ नहीं की गयी है तो इसे निगमादेश/शासनादेश के अनुसार उस शिकायत का संज्ञान नहीं लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बताया कि जन प्रतिनिधियों व शिकायतकर्ता की फर्जी शिकायत पर पहले शिकायतकर्ता के सत्यता की पुष्टि करने के बाद शिकायतकर्ता से स्टांप पेपर पर लिखित शिकायत व समुचित साक्ष्य लिए बिना कार्रवाई न किये जाने के लिए संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री सहित निगम मुख्यालय से अनुरोध किया था। जिस पर निगम मुख्यालय की तरफ सेसभी परियोजना प्रमुखों को पूर्व के शासनादेश का अनुपालन करने के लिए निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन

बताया कि संज्ञान में आया है अभी भी कुछ शिकायत पर बिना शिकायतकर्ता की सत्यता की जांच तथा बिना शपथ पत्र लिए आख्या जांच के लिए अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया जा रहा है। इससे बिजली कार्मिकों में असंतोष व्याप्त हो रहा है और इससे फर्जी शिकायतकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed