फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Discussion on No Objection Certificate for transfer of forest land

वन भूमि के हस्तांतरण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र पर हुई चर्चा

Wed, 24 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Discussion on No Objection Certificate for transfer of forest land
सोनभद्र। वन क्षेत्रों के तहत आने वाली सड़कों, विद्युतीकरण आदि के संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं की बैठक बुधवार को डीएम एस. राजलिंगम ने कलेक्ट्रेट में ली।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले में वन विभाग की सड़कों के निर्माण के लिए वन भूमि के हस्तांतरण, वन क्षेत्रों से जुड़े सड़क व अन्य जन कल्याणकारी निर्माण कार्यों के लिए वन विभाग से दी जाने वाली अनापत्ति प्रमाणपत्र के संबंध में वन विभाग पर्यावरणीय मानकों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक सहयोग करें। वन भूमि व पर्यावरण संरक्षण के साथ ही शासन की महत्वाकांक्षी विकास परक योजनाओं को भी मूर्त रूप देकर जन सामान्य के लिए सड़क, बिजली आदि से जुड़ी परियोजनाओं के लिए वन विभाग की अनापत्ति भी जरूरी है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि वन क्षेत्रों की सड़कों व विद्युतीकरण आदि के लिए विभाग के नियमानुसार अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करना जरूरी है। उन्होंने डीएफओ वन्य जीव प्रभाग, डीएफओ सोनभद्र, रेणुकूट व ओबरा से सीधा, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद करके नियमानुसार वन क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों व विद्युतीकरण के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र व जरूरत के मुताबिक वन भूमि का हस्तांतरण के संबंध में बिंदुवार चर्चा की। बैठक में सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, एडीएम योेगेंद्र बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर प्रकाश चंद्र, प्रभागीय वनाधिकारी, अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed