फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Diploma Pharmacist Association demonstrated

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Dec 2021 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Diploma Pharmacist Association demonstrated
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन कर्मचारी संघ के आह्वान पर दो घंटे के कार्य बहिष्कार के बाद प्रदर्शन किया गया। उन्होंने अपने विभिन्न मांगों को दोहराते हुए शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि संगठन की मांगे पूरी नहीं की गई तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अन्य समकक्षीय व तकनीकी डिप्लोमाधारी पद धारकों की भांति ग्रेड पे रुपये 4600 का स्थापन्न वेतनमान प्रदान किया जाए। कहा प्रभारी अधिकारी फार्मेसी को ग्रेड पे रुपये 6600 का स्थापन्न वेतनमान विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी को ग्रेड पे रुपये 7600 का स्थापन्न वेतनमान तथा संयुक्त निदेशक फार्मेसी को ग्रेड पे 8700 का स्थापन्न वेतनमान प्रदान किया जाए। महानिदेशालय द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के अनुसार फार्मासिस्ट का पद नाम फार्मेसी अधिकारी और चीफ फार्मासिस्ट का पदनाम चीफ फार्मेसी अधिकारी किया जाए। संगठन के लोगों ने अपनी मांगे पूरी न होने पर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की बात कही है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष पाल, जिला महामंत्री अनिल यादव, वीरेंद्र कुमार, सुनील सिंह, त्रिभुवन सिंह, रविंद्र, सुनील कुमार वर्मा, त्रिभुवन सिंह यादव, नीरज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed