फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dinesh was killed for making videos while smoking cigarettes

सिगरेट पीते वीडियो बनाने पर हुई थी दिनेश की हत्या

Thu, 16 Jul 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dinesh was killed for making videos while smoking cigarettes
दुद्धी। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस दुद्घी के पास चाय की दुकान चलाने वाले दिनेश कुमार उर्फ मल्लू की हत्या सिगरेट पीते वीडियो बनाने पर की गई थी। बृहस्पतिवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपित अवनीश उपाध्याय निवासी हिरेश्वर मंदिर परिसर लौवा नदी बीडर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात चाय विक्रेता दिनेश का उसी के दोस्त अवनीश उपाध्याय ने महाविद्यालय के पीछे निर्मम हत्या कर दी थी। हत्यारोपी अवनीश ने पुलिस की पूछताछ में इस बात को स्वयं कबूला है कि दिनेश उसका सिगरेट पीते आये दिन वीडियो बना लेता था और उसे परिजनों को दिखाने की बात कह चिढ़ाता रहता था। इससे वह नाराज था। उसने योजनाबद्ध तरीके से भाऊराव देवरस पीजी कालेज के पीछे किसी बहाने मल्लू को ले जाकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के पिता मनोज कुमार अग्रहरी के नामजद तहरीर पर अवनीश उपाध्याय के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गई। बृहस्पतिवार दोपहर में पुलिस ने रजखड़ तिराहे के पास से हत्यारोपी को गिरफ्तार किया। निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप और मृतक का मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed