फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Diesel laden tanker found in unclaimed hall, driver-cleaner absconding

लावारिस हाल में मिला डीजल लदा टैंकर, चालक और खलासी फरारृ

Mon, 18 Apr 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Diesel laden tanker found in unclaimed hall, driver-cleaner absconding
तीन दिन पूर्व राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी गांव में स्थित एक पेट्रोल पंप से करीब 2900 हजार डीजल लेकर खडिय़ा मध्य प्रदेश के लिए निकला टैंकर रविवार को लावारिस हाल में पुलिस चौकी डाला क्षेत्र में मिला। टैंकर के चालक और खलासी का पता नहीं है। वाहन में से लाखों रुपये का डीजल भी गायब है। वाहन स्वामी ने चालक और खलासी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को चंदौली जिले के मुगलसराय निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि 16 अप्रैल को सुबह करीब आठ बजे उनके टैंकर के चालक और खलासी विनायक सर्विसेज हिंदुआरी मोड़ से वाहन में 2900 हजार लीटर डीजल लेकर वीपीआर माइनिंग इंफ्रास्टक्चर प्राइवेट लिमिटेड खडिय़ा केे लिए रवाना हुए थे। शाम को कंपनी से एक व्यक्ति का फोन आया कि डीजल लेकर टैंकर उनके यहां नहीं पहुंचा है। उन्होंने चालक और खलासी के मोबाइल पर कॉल किया तो बंद मिला। इसके बाद वाहन के बारे में पता लगाने लगे। 17 अप्रैल की शाम पुलिस चौकी डाला क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर लावारिस हाल में टैंकर खड़ा मिला। टैंकर के डीजल वाले बाक्सों का सील टूटा हुआ था और देखने से लग रहा है कि काफी मात्रा में डीजल निकाला गया है। उधर मामले की जानकारी होते ही चौकी प्रभारी मनोज सिंह ठाकुर लापता चालक और खलासी के बारे में पता करने में जुट गए, लेकिन सोमवार की शाम तक कुछ पता नहीं चला था। सिटी सीओ राजकुमार तिवारी ने कहा कि कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

डीजल चोर गिरोह सक्रिय
जिले में डीजल चोर गिरोह सक्रिय है। पूर्व पुलिस कई लोगों को चोरी के डीजल के साथ पकड़ चुकी है। इसके बावजूद अभी भी डीजल चोरी करने वाला गिरोह अपने काम को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ पेट्रोल पंप से जुड़े लोग कई टैंकरों के चालकों से सांठ गांठ कर कम दाम पर डीजल और पेट्रोल क्रय करने का काम कर रहे हैं, इसकी गंभीरता से जांच होने पर डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed