{"_id":"70802b79f1ad49b5594b4ebdff74cdd5","slug":"did-the-presentation-of-song-and-dance-looted-applause-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीत और नृत्य की प्रस्तुति सेे लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीत और नृत्य की प्रस्तुति सेे लूटी वाहवाही
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
ओबरा शिक्षा समिति की ओर से संचालित शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कालेज के प्रांगण में सोमवार की देर शाम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक इं. संजय तिवारी ने कहा कि छात्र छात्राओं को पढ़ना जितना आवश्यक है, उतना ही सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों में प्रतिभाग करना भी है।
इसलिए विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलना चाहिए। कार्यक्रम में ओबरा शिक्षा समिति की ओर संचालित तीनों विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इस दौरान कान्हा की मुरली, चक दे इंडिया, हास्य व्यंग कविता, एकांकी, नृत्य, गजल, गीत, गणेश वंदना आदि कार्यक्रमों की रोचक प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। अंत में समिति के प्रबंधक इं. आरके तिवारी ने विद्यालय का वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ छात्रों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्षा दुर्गावती देवी, ईओ विजय बहादुर यादव, प्रधानाचार्य केके सिंह, हरदेव नारायण तिवारी, जेपी सिंह, प्रताप नारायण श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत मिश्रा, अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ईश्वरी नारायण सिंह, एवं संचालन बीके शुक्ला एवं प्रमोद कुमार चौबे ने संयुक्त रूप से की।