फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Diarrhea in Sendur village, two died in three days, many fell ill

Sonebhadra News: सेंदूर गांव में डायरिया, तीन दिन में दो की मौत, कई बीमार

Sat, 17 Aug 2024 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea in Sendur village, two died in three days, many fell ill
बभनी/म्योरपुर। म्योरपुर ब्लाॅक के सेंदूर गांव में डायरिया से बीते तीन दिन में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। चार लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप कर लोगों का उपचार कर रही है।
विज्ञापन

बदलते मौसम व पानी के बदलाव के कारण सेंदूर गांव में उल्टी-दस्त पांव पसार रहा है। गत 14 अगस्त को मंगल (55) और 16 अगस्त को सुनीता पत्नी बिहारी लाल ने उल्टी-दस्त से दम तोड़ दिया। गांव के जागरन देवी (60), चंद्रावती (18) पुत्री लालबहादुर, शांति देवी (55) पत्नी श्यामलाल सहित कई लोगों की तबीयत खराब है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव के कारण मच्छरों का आतंक है। वही पानी में भी बदलाव से लोग बीमार पड़ रहे हैं। म्योरपुर सीएचसी के अधीक्षक डाॅ. पीएन सिंह ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है। टीम लगातार गांव में कैंप कर रही है। गांव में दवा वितरण और जागरूक किया जा रहा है। पानी उबाल कर पीने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीणों से किसी भी तरह की समस्या होने पर सीएचसी में संपर्क करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण झोलाछाप के बजाय अस्पताल में उपचार कराएं। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed