{"_id":"61a372cd9260087cdb5dcd99","slug":"diabetes-bp-and-respiratory-patients-found-in-arogya-mela-sonbhadra-news-vns6249150188","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेले में मिले मधुमेह, बीपी और सांस के रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेले में मिले मधुमेह, बीपी और सांस के रोगी
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में उपचार करते चिक?
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले आरोग्य मेले में अब वायरल फीवर के साथ ही कफ, सांस लेने में दिक्कत, बीपी व शुगर के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। डॉक्टरों की मानें तो प्रदूषण स्तर बढ़ने के कारण ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में लोग खानपान पर विशेष ध्यान दें और गर्म पानी पीने की आदत डालें।
राबर्ट्सगंज नगरीय पीएचसी पर आयोजित मेले में कुल 89 मरीजों ने उपचार कराया। इसमें शुगर, गैस, बुखार, कफ खांसी व सांस से जुड़े मरीजों की संख्या अधिक थी। डॉ. जेपी सिंह, आयुष चिकित्सक एसएन त्रिपाठी, होमियोपैथ चिकित्सक डॉ. रश्मि सिंह आदि ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवाएं दी। मेले में पहुंचे मरीजों को पानी गर्म कर पीने और बाहरी खान-पान से बचने की हिदायत दी गई।
सीएचसी-पीएचसी में नहीं है खांसी का सिरप
सीएचसी व पीएचसी में दवा देने के नियम में बदलाव के बाद से अब अस्पतालों में दवाओं की किल्लत होने लगी है। रविवार को आरोग्य मेले में खांसी सर्दी के कई मरीजों को कफ सिरप न होने की वजह से अन्य दवाएं देकर लौटाया गया। पूर्व में अस्पताल के फार्मासिस्ट अपने हिसाब से दवाओं को मंगाते थे और शासन को उसकी पर्ची भेज दिया करते थे।