फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dhawa beat Singrauli to enter semi-finals

ढ़वा ने सिंगरौली हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dhawa beat Singrauli to enter semi-finals
म्योरपुर। खेल मैदान पर थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे 18वें अंतरराज्यीय ड्यूज क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला बृहस्पतिवार को गढ़वा और सिंगरौली के बीच हुआ। गढ़वा टीम ने सिंगरौली को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

टॉस जीत कर सिंगरौली की टीम ने बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में सिंगरौली की टीम सभी विकेट खोकर 182 रनों पर ऑल आउट हो गई। रनों का पीछा करने उतरी गढ़वा की टीम ने 20वें ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गढ़वा के बल्लेबाज रोहित सिंह ने 22 बाल पर 51 रनों की पारी खेली ओर अंकित पांडेय ने आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 16 गेंद में 45 की पारी खेल टीम को जीत दिलाई। गढ़वा ने लीग मैच जीतने के साथ ही सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच अंकित पांडेय बने। निर्णायक की भूमिका शमसाद अली व अजय कुमार ने निभाई। कमेंटेटर रितेश जायसवाल व बाबा रहे। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अफजल अंसारी, रंजीत जायसवाल, राजन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed