{"_id":"661a81a79cb9a3ecd10fe79a","slug":"devotees-will-walking-32-kilometer-for-darshan-of-maa-vaishno-devi-dala-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: 32 किलोमीटर पैदल चलकर डाला की मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचेंगे भक्त, करेंगे दर्शन- पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: 32 किलोमीटर पैदल चलकर डाला की मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचेंगे भक्त, करेंगे दर्शन- पूजन
Sat, 13 Apr 2024 07:37 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 13 Apr 2024 07:37 PM IST
सार
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर वार्ड के मां कड़े शीतला माता मंदिर से देवी भक्तों की टोली ने शनिवार को पदयात्रा शुरू की। भक्तों की टोली करीब 32 किलोमीटर चलकर मां वैष्णो देवी के दर्शन को पहुंचेगी।
विज्ञापन
मां वैष्णो के दर्शन को रवाना हुई भक्तों की टोली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवरात्र में भक्तों की आस्था के विविध रूप दिख रहे हैं। देवी मां की कृपा पाने के लिए वह हर जतन कर रहे हैं। शनिवार को देवी भक्तों की टोली ने पदयात्रा शुरू की। जरा झूम के कांवरिया संघ के बैनर तले रॉबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर वार्ड 10 स्थित मां कड़े शीतला माता मंदिर से भक्तों की टोली रवाना हुई। करीब 32 किलोमीटर चलकर श्रद्धालु डाला पहुंचकर मां वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
संयोजक हरिहर चौरसिया व अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद ने बताया कि पिछले कई वर्षों से शोभायात्रा के माध्यम से नवरात्र में पदयात्रा की जा रही है। शनिवार को डीजे पर थिरकते हुए श्रद्धालु रवाना हुए। इसमें महिला-पुरुष और बच्चे भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भजन-कीर्तन करते हुए वह आगे बढ़ते रहे। इस मौके पर अमित जायसवाल, अजय मोदनवाल, नीलांचल दास, नीतू उमर, राधेश्याम, रवि मद्धेशिया, रंजन गुप्ता, विशाल मौर्य, रणधीर कसौधन, अशोक कुमार, राजदेव यादव, रवींद्र, गोविंद, लवकुश चौरसिया आदि मौजूद रहे।