फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Development pace stalled due to 'Prahari' app; projects worth over 50 crore affected.

Sonebhadra News: प्रहरी एप से अटकी विकास की रफ्तार, 50 करोड़ से ज्यादा के कार्य प्रभावित

Tue, 22 Sep 2026 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Development pace stalled due to 'Prahari' app; projects worth over 50 crore affected.
सोनभद्र। लोक निर्माण विभाग में विकास कार्यों की निविदा प्रक्रिया करीब एक महीने तक प्रहरी एप में आई तकनीकी समस्या के कारण प्रभावित रही। एप के अपडेट होने के दौरान ऑनलाइन टेंडर डालने में ठेकेदारों को परेशानी हुई। बीच-बीच में सर्वर की समस्या आने से भी प्रक्रिया बाधित रही। इसका असर जिले में 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत के सड़क, पुल और पुलिया निर्माण कार्यों की निविदाओं पर पड़ा। इससे स्वीकृत कार्यों के धरातल पर शुरू होने में भी देरी हुई। शासन स्तर से जिले में सड़कों के नवनिर्माण, नवीनीकरण और विशेष मरम्मत के साथ ही क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया के निर्माण के प्रस्तावों को लगातार मंजूरी दी जा रही है। रॉबर्ट्सगंज, घोरावल और ओबरा विधानसभा क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों की ओर से भेजे गए कई प्रस्तावों को स्वीकृति मिल चुकी है। इसके बाद विभाग की ओर से इन कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गई लेकिन प्रहरी एप में तकनीकी समस्या आने से प्रक्रिया प्रभावित हो गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, निर्माण खंड द्वितीय में हाल ही में तीन पुल-पुलिया और पांच ग्रामीण सड़कों समेत कई कार्यों को मंजूरी मिली है। वहीं प्रांतीय खंड में एक लघु सेतु समेत चार निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों की निविदा प्रक्रिया प्रहरी एप के माध्यम से ही पूरी की जानी है। एप के अपडेट और सर्वर की समस्या के कारण ठेकेदार समय से निविदाएं नहीं डाल सके। अधिकारियों के मुताबिक दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में भेजे गए कुछ प्रस्तावों को अभी स्वीकृति नहीं मिली है। वहीं जिन कार्यों को शासन से मंजूरी मिल चुकी है, उनकी निविदा प्रक्रिया अब आगे बढ़ाई जा रही है। एप के संचालन में सुधार होने के बाद कई कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी भी हो चुकी है। करीब एक महीने तक प्रहरी एप के अपडेट और तकनीकी दिक्कतों के कारण ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया प्रभावित रही। अब एप संचालित हो रहा है। हालांकि बीच-बीच में सर्वर संबंधी समस्या सामने आ रही है। इसके बावजूद विभाग ने स्वीकृत कार्यों की निविदा प्रक्रिया तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही संबंधित निर्माण कार्यों को भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed