फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Destruction of Ravana of evil, the light of good spread all around

बुराई के रावण का नाश, फैला अच्छाई का प्रकाश

Thu, 06 Oct 2022 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Destruction of Ravana of evil, the light of good spread all around
दुद्धी में दशहरे पर धू-धूकर जलता रावण का पुतला। - फोटो : SONBHADRA
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व विजयादशमी बुधवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह मेले लगे। रावण के विशाल पुतले में आग लगाकर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। चोपन और रेणुकूट में रावण का सबसे ऊंचा 85 फीट का पुतला दहन किया गया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान रोशन हो उठा। इससे पहले राम-रावण युद्ध का भी सुंदर मंचन हुआ। बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं था।
विज्ञापन

राबर्ट्संज नगर स्थित रामलीला मैदान में राम-रावण सेना के बीच युद्ध का दृश्य देखने दूर दराज से लोग पहुंचे थे। रामलीला प्रांगण व रामलीला मैदान की तरफ जाने वाली सड़कें भीड़ से ठसाठस रहीं। यहां 25 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे, सदर प्रमुख अजीत रावत के साथ एएसपी कालू सिंह ने श्रीराम के अग्निबाण छोड़ पुतले में आग लगाई। पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, पवन जैन आदि रहे।
विज्ञापन

घोरावल: नगर के मेन तिराहा से दुर्गा मंदिर, राबर्ट्सगंज मार्ग, थनहवा तालाब रोड, दशमिहवा तालाब व रामलीला मैदान तक चारों तरफ ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। मंडी गेट से लेकर दुर्गा मंदिर तिराहे तक बड़ी संख्या में दुकानदारों ने खिलौनों, मिठाई, शृंगार आदि की दुकानें लगाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे भगवान श्रीराम और राक्षसराज रावण के मध्य भीषण युद्ध हुआ। भगवान राम ने अपने धनुष से बाण चलाकर रावण का संहार किया तो जय श्रीराम.. का उद्घोष गूंज उठा। इस मौके पर चेयरमैन राजेश कुमार, संजय जायसवाल, अशोक अग्रहरि, दिनेश अग्रहार आदि रहे।
दुद्धी: खेल मैदान में लगने वाली पारंपरिक मेले में इस बार ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी। श्रीराम-रावण के बीच युद्ध का दृश्य देखने को भीड़ रही। गोधुलि बेला में राम के बाण चलाने से रावण की मौत हुई। इसके साथ ही 51 ऊंचा रावण का पुतला जल उठा। नगर की स्थापित मां दुर्गा की चारों प्रतिमाएं भी शक्ति के रूप में श्रीराम-रावण युद्ध की साक्षी बनी रही।
इसके उपरांत धराशायी रावण ने श्रीराम-लखन को राजधर्म की शिक्षा दी। इस दौरान खूब आतिशबाजी हुई। इस मौके पर एएसपी विजय शंकर मिश्रा, सीओ आशीष मिश्रा, रामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री कमल कानू, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, देवनारायण जायसवाल, रामलोचन तिवारी, नंदलाल, कमलेश सिंह कमल, पंकज जायसवाल, सुरेंद्र अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता आदि रहे।
चोपन, रेणुकूट में 85 और ओबरा में 40 फीट का जला रावण
सब्जी मंडी में रेलवे रामलीला समिति की तरफ से 85 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया था। श्रीराम-रावण युद्ध के बाद पुतला दहन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव गोंड, एडीएम सहदेव मिश्र, एएसपी कालू सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली, रामसुंदर निषाद, संजय जैन आदि रहे। रेलवे रामलीला समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह ने आभार जताया। संचालन मनोज चौबे ने किया।

चोपन बैरियर पर भी रावण दहन में भी मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव गोंड रहे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अजय सिंह, राजा मिश्रा, राम सुंदर शाहनी, लवकुश भारती, विकास चौबे आदि रहे। उधर, ओबरा के श्रीराम मंदिर रामलीला मैदान में 40 फीट का रावण जलाया गया। गिरीश नारायण सिंह, नीलकांत तिवारी, आशीष तिवारी, आलोक भाटिया, सुनीत खत्री, केके तिवारी आदि रहे। वहीं डाला अल्ट्राटेक सीमेंट के आवासीय परिसर में विजयादशमी पर्व मना। सीओ सदर राहुल पांडेय, यूनिट हेड राहुल सहगल, पंकज पोद्दार, ऋषि राज सिंह शेखावत, संजीव शर्मा, सुरेश शर्मा आदि रहे।

दुद्धी में दशहरा पर रावण वध की लीला और पुतला दहन देखने को उमड़ी भीड़।

दुद्धी में दशहरा पर रावण वध की लीला और पुतला दहन देखने को उमड़ी भीड़।- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। संवाद

राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। संवाद- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज रामलीला में रावण के ऊपर अग्निबाण छोड़ते प्रभुश्रीराम। संवाद

राबर्ट्सगंज रामलीला में रावण के ऊपर अग्निबाण छोड़ते प्रभुश्रीराम। संवाद- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज रामलीला में रावण के ऊपर अग्निबाण छोड़ते प्रभुश्रीराम। संवाद

राबर्ट्सगंज रामलीला में रावण के ऊपर अग्निबाण छोड़ते प्रभुश्रीराम। संवाद- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed