{"_id":"4cee4a1944b6ea5137dc24f455563afc","slug":"descended-candidate-for-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के लिए उमड़े प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के लिए उमड़े प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे चरण के अंतिम दिन शुक्रवार को दुद्धी और चोपन ब्लाक में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
अाचार संहिता का धज्जियां उड़ाते हुए कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के द्वारा निकाले गए वाहन जुलूस से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
वहीं ब्लाकों पर तैनात फोर्स नामांकन स्थल से दो सौ मीटर पहले प्रत्याशियों के वाहनों को रोक दिया था। देर रात दोनों ब्लाकों में नामांकन फार्म जमा हुआ।
दुद्धी ब्लाक मेें सुबह आठ बजे से प्रत्याशी लाइन में खड़े होने लगे थे। दूसरे दिन यहां प्रधान पद के लिए 199 और सदस्य पद के लिए 687 नामांकन फार्म जमा किए गए।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ लक्ष्मण राय और कोतवाल मनोज पांडेय ब्लाक पर डटे रहे। फोर्स प्रत्याशी के साथ एक प्रस्ताव को अंदर जाने दे रही थी। अंदर जाने को लेकर कुछ नेताओं और पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई।
भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए थे। पहले दिन गुरुवार को प्रधान पद के लिए 444 और सदस्य पद के लिए 1158 नामांकन फार्म जमा किए हुए थे।
चोपन ब्लाक में भी सुबह नौ बजे से नामांकन फार्म जमा करने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।ं रिटर्निंग आफिसर आरके सिंह की देखरेख में नौ न्याय पंचायत का नौ टेबुलों पर फार्म जमा किए जा रहे थे।
गाजे-बाजे के साथ कई प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक नामांकन फार्म जमा करने के लिए प्रत्याशियों की लंबी लाइन लगी थी, इसलिए कितने फार्म जमा हुए इसका पता नहीं चल सका। यहां पहले दिन प्रधान पद के 451 व सदस्य पद के लिए 784 पर्चे जमा हुए थे।