फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya reached Sonbhadra to know the reality of development works

Sonebhadra: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अफसरों को चेताया, कहा- 'कार्यकर्ताओं की इज्जत ही मेरी इज्जत'

Thu, 01 Sep 2022 02:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 01 Sep 2022 02:20 PM IST
सार

सोनभद्र में विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को जिले में पहुंचे। डिप्टी सीएम ने यहां पं. दीनदयाल स्मृति द्वार का लोकार्पण किया साथ ही संगठन और सरकार के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya reached Sonbhadra to know the reality of development works
सोनभद्र पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को सुबह करीब ग्यारह बजे सोनभद्र पहुंचे। पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद वह सीधे सर्किट हाउस गए। यहां कुछ देर विश्राम कर वह पुसौली स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। हाईवे से कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर बने पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। विकास कार्यों की समीक्षा के बाद डिप्टी सीएम ने  स्कूल, अस्पताल, और गो आश्रय स्थल का निरीक्षण भी किया। जनता की समस्याएं भी सुनी और समाधन बताया।  

विज्ञापन


'मेरे कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरा सम्मान'
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अफसरों को कार्यकर्ताओं के साथ सलीके से पेश आने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरा सम्मान है। उनके साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई गलत कार्य में लिप्त है तो उस पर सख्ती भी की जाय। पुलिस सिर्फ साधु बनकर हवन करती रहेगी, तब भी काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कार्यों की समीक्षा करने सोनभद्र पहुंचे डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों, ब्लक प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से वार्ता की। उन्होंने सभी को जिले के संदर्भ में अपनी शिकायतें लिखित रूप से प्रस्तुत करने को कहा। डिप्टी सीएम ने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह गरीब कल्याण की योजनाओं पर निगरानी रखें। कहीं भी गलत हो रहा हो तो तुरंत सूचित करें। अपनी शिकायत वह लिखित रूप में दें।आपकी शिकायत का समुचित समाधान किया जाएगा।
 

Deputy CM Keshav Prasad Maurya reached Sonbhadra to know the reality of development works
सोनभद्र में डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
अगर आप उससे संतुष्ट नहीं होंगे तो फिर संबंधित से पूछताछ भी की जाएगी। बशर्ते शिकायत लिखित रूप में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस के आला अफसर तो अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन कई बार निचले स्तर पर कमियों से दिक्कत आती है। इस बारे में कार्यकर्ता बताएं। बैठक के बाद वह पुसौली स्थित जिला कार्यालय पहुंचे। 

डिप्टी सीएम पूरे दिन जिले में रहेंगे। वह संगठन और सरकार के कार्यों की समीक्षा के साथ स्कूल, अस्पताल, गो आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। लोढ़ी ग्राम पंचायत में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण के बाद गांव में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं भी सुनी। उनका रात्रि विश्राम भी प्रस्तावित है। इसे लेकर कई दिनों से जिला प्रशासन और संगठन के लोग तैयारियों में जुटे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed