फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Depot building built over the years was inaugurated

वर्षों से बने डिपो भवन का हुआ लोकार्पण

Sat, 08 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Depot building built over the years was inaugurated
सोनभद्र रोडवेज बस स्टैंड का लोकार्पण करते विधायक भूपेश चौबे। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। विधानसभा चुनावों के ठीक पहले रोडवेज डिपो के नए भवन का लोकार्पण विवादों में आ गया है। भाजपा विधायक ने जिस भवन का लोकार्पण किया, उसका शिलान्यास वर्ष 2014 में सपा के विधायक ने किया था। इसमें लंबे समय से कामकाज भी शुरू है। बावजूद चुनाव से ठीक पहले लोकार्पण पर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

लोकार्पण कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि पिछले पांच वर्ष में जितने भी कार्य हुए वह विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। पूर्ववर्ती सरकारों ने सिर्फ कामों को भटकाया और लटकाया था। उन्होंने परिवहन निगम के निजीकरण से साफ इंकार करते हुए कहा कि सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है। भाजपा सरकार विकास को नई गति देने में कामयाब रही है। इस दौरान उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि डिपो में खड़ी बसों की भी मरम्मत कराकर उन्हें संचालित किया जाए, ताकि कोई भी दिक्कत यात्रियों के लिए उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम में डीएम टीके शिबू, क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह, डिपो प्रभारी आरके सिंह, भाजपा नेता संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जब एक ईंट भी नहीं रखी तो काहे का लोकार्पण : अविनाश
सोनभद्र। रोडवेज डिपो के नए भवन के लोकार्पण पर सपा के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कड़ी आपत्ति जताई है। कहा कि करीब तीन करोड़ की लागत से डिपो भवन बनाने के लिए सपा सरकार में 31 जुलाई 2014 को शिलान्यास हुआ था। डिपो बनकर तैयार भी हो गया था। उसकी अनवरत सेवाएं जिले को मिल रही हैं। भाजपा सरकार में वहां एक ईंट भी नहीं रखी गई, फिर किस बात का लोकार्पण हुआ है। भाजपा के लोग सपा सरकार के कामों का ही श्रेय ले रहे हैं। जनता इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed