फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Department should not obstruct the verification of leases: Governor

पट्टों के सत्यापन में अड़ंगा न लगाएं विभाग : राज्यपाल

Thu, 19 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Department should not obstruct the verification of leases: Governor
कोंगा गांव निवासी कलावती को पट्टे का प्रमाण पत्र देतीं राज्यपाल। - फोटो : SONBHADRA
वनवासी परिवारों को वन भूमि का पट्टा देने में विभागों की अड़ंगेबाजी पर राज्यपाल सख्त दिखीं। पट्टा वितरण कार्यक्रम के बाद सेवाकुंज आश्रम के अतिथि गृह में हुई बैठक में उन्होंने वन विभाग के अफसरों को कड़े निर्देश दिए। कहा कि जब ग्राम पंचायत की खुली बैठक में वर्षों पुराने कब्जे की पुष्टि हो रही है तो फिर उसमें अड़ंगा क्यों लगाया जा रहा है। उन्होंने सरलता के साथ युद्धस्तर पर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। अगस्त में दोबारा यहां आकर समीक्षा करने की भी बात कही।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड और दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड ने वनाधिकार दावों के सत्यापन प्रक्रिया पर असंतोष जताते हुए राज्यपाल से शिकायत की। इस पर राज्यपाल ने डीएम, एसडीएम की मौजूदगी में डीएफओ को निर्देश दिया कि दो बुजुर्गों के बयान यदि हो जा रहे हैं तो उस आधार पर भी पट्टा दिया जा सकता है। ग्राम पंचायत की खुली बैठक में भी यह तस्दीक हो जा रही है कि वही व्यक्ति जमीन जोत रहा है तो ऐसे में दो साक्ष्य पूर्ण होने पर उसे वनाधिकार के तहत पट्टा दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गुजरात में अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में उनकी ओर से इस तरह के प्रयास किए गए और वहां के लगभग सभी लोगों को इससे लाभान्वित किया जा चुका है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वनाधिकार के पट्टों का सरलता से वितरण सुनिश्चित किया जाए ताकि वनवासियों को दिक्कत न हो। अगर उन्हें पट्टा देना है तो उनके घर पर रुक कर ही उनका सत्यापन करें और उनकी परेशानियों को जानें तभी आप उसकी मदद कर पाएंगे।
विज्ञापन

बिरसा मुंडा की जयंती पर होगा भव्य कार्यक्रम
आदिवासी नायक और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती इस बार जिले के वनवासियों के लिए खास होगी। 15 नवंबर को जिले में भव्य कार्यक्रम होगा। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बड़े पैमाने पर वनवासियों को पट्टा वितरित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम में आयोजकों ने इसका संकेत भी दिया। जिले में वनाधिकार कानून के तहत 53520 दावे लंबित हैं। इसमें अब तक सिर्फ बभनी ब्लाक के 699 दावों का ही सत्यापन पूरा हो पाया है। 15 नवंबर से पहले तक सभी दावों का निस्तारण करने के लिए अफसरों को कहा गया है। सेवा समर्पण संस्थान के प्रांत सह संगठन मंत्री आनंद जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय दिवस पर शेष सभी परिवारों को पट्टा दिया जाएगा।

सेवाकुंज आश्रम चपकी में कोंगा गांव निवासी कलावती को वनाधिकार पट्टे का प्रमाण पत्र देतीं राज्यपा

सेवाकुंज आश्रम चपकी में कोंगा गांव निवासी कलावती को वनाधिकार पट्टे का प्रमाण पत्र देतीं राज्यपा- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed