{"_id":"64417498f019c71c9f041348","slug":"dental-x-ray-facility-will-soon-be-available-at-four-chcs-t-sonbhadra-news-c-20-1-163965-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जिले की चार सीएचसी पर जल्द मिलेगी डेंटल एक्सरे की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जिले की चार सीएचसी पर जल्द मिलेगी डेंटल एक्सरे की सुविधा
विज्ञापन
सोनभद्र। दांतों की समस्या से परेशान लोगों को जल्द ही जिला अस्पताल से बेहतर सुविधाएं सीएचसी स्तर पर मिलेंगी। इसके लिए जिले की चार सीएचसी पर डेंटल केयर यूनिट बनेगी। इस यूनिट में लगने वाली मशीनों की खरीद भी हो गई है।
पानी में फ्लोराइड की अधिकता से जूझते जिले के कई इलाकों में रहवासियों की दांतों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा है। हाल यह है कि लगातार ऐसे पानी के सेवन से उनके दांत कमजोर हो रहे हैं या उनका असमय टूटना, सड़ना जैसी अन्य समस्याएं शुरू हो जाती हैं। दांत से जुड़े मरीजों के लिए जिला अस्पताल के अलावा किसी भी सीएचसी और पीएचसी पर उपचार की कोई खास व्यवस्था नहीं हैं। ऐसे में लोगों को उपचार के लिए 40 से 100 किमी की यात्रा कर जिला अस्पताल आना पड़ता है। अब ऐसे मरीजों को सहूलियत मिलेगी। जिले के कई अस्पतालों में उपचार के लिए दांत संबंधित मरीजों के उपचार के लिए डेंटल चेयर तो मौजूद हैं, मगर अन्य कई जरूरी उपकरण नहीं हैं। अब जिले के चार सीएचसी पर डेंटल केयर यूनिट बनेगी। वहां दंत रोग विशेषज्ञ की तैनाती होगी। डीएमएफ फंड से करीब 70 लाख रुपये से विभाग की ओर से डेंटल एक्सरे की चार मशीनें खरीदी गई हैं। इससे दांतों का एक्सरे कर उपचार में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही डायग्नोस्टिक डेंटल किट भी खरीदी गई है। इसमें करीब 15 प्रकार के उपकरण मौजूद हैं। इसके साथ ही एपेक्स लोकेटर मशीन खरीदी गई है, जो आधुनिक है। इसका उपयोग आरटीसी सहित अन्य उपचारों में किया जाएगा। अभी इस तरह की मशीन जिला अस्पताल में भी नहीं हैं। ऐसे में चार सीएचसी पर मरीजों को दांतों के बेहतर उपचार और जांच की सुविधा मिलेगी। हालांकि अभी तय नहीं है कि इन मशीनों की स्थापना किन अस्पतालों में होगी। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि इन मशनों को सीएचसी वैनी, म्योरपुर, घोरावल और चोपन में लगाया जाएगा।
डेंटल एक्सरे मशीनें आ गई है। मरीजों की सहूलियत को देखने हुए अस्पतालों का चयन कर वहां डेंटल एक्सरे की मशीन स्टाल होगी। इसमें कई आधुनिक उपकरण हैं। जिससे दांतों का बेहतर उपचार होगा। - डॉ. आरजी यादव, सीएमओ।