{"_id":"613cf79b8ebc3e494b23e281","slug":"dengue-is-not-stopping-in-the-district-three-new-patients-found-sonbhadra-news-vns611060284","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नहीं थम रहा डेंगू, तीन नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नहीं थम रहा डेंगू, तीन नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले मेें डेंगू ने तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है। अलग-अलग स्थानों पर डेंगू के केस मिलना जारी है। शनिवार को तीन नए केस डेंगू के मिले। डेंगू मरीजों को अस्पताल में भर्ती करते हुए उपचार किया जा रहा है। वहीं नगरीय एवं ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ ही फांगिंग एवं स्त्रोत विनष्टीकरण किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी ने साफ-सफाई न कनने पर 28 लोगों को नोटिस जारी किया है।
जिला मलेरिया अधिकारी डीएन श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। दुद्धी ब्लॉक के दीघुल गांव निवासी सयादुल्लाह, हिंडाल्को म्योरपुर के ओमान्स श्रीवास्तव और राजेश मिश्रा डेंगू पाजिटिव मिले हैं। इस तरह से मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। हिंडाल्को में सर्वाधिक 13 डेंगू मरीज मिले हैं, जिनमें से तीन मरीज हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती है और 10 मरीजों का उपचार उनके घर पर चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के दो डेंगू मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती हैं। शनिवार को कुल 47 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई है। इस दौरान नगरीय एवं ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। इस दौरान दोनों क्षेत्रों में कुल 28 लोगों को नोटिस जारी किया गया और लापरवाही बरतने वालों को हिदायत दी गई। अभियान चलाकर लोगों को घर के आस-पास जलजमाव न होने देने की जानकारी दी गई।