फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration on declaring city road as state highway

नगर की सड़क को स्टेट हाईवे घोषित करने पर प्रदर्शन

Sun, 03 Apr 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on declaring city road as state highway
राबर्ट्सगंज सांई चौक पर बाईपास की मांग को लेकर मानवाधिकार एसोसिएशन के धरने को संबोधित करते राजक? - फोटो : SONBHADRA
नगर के साईं चौक पर रविवार को मानवाधिकार एसोसिएशन (भारत) के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए नगर के बाहर से बाईपास बनाए जाने की मांग की। कहा कि राबर्ट्सगंज नगर में धर्मशाला-रेलवे फाटक रोड को स्टेट हाईवे घोषित कर दिया गया है। इसके विरोध में मानवाधिकार व व्यापारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि कलवारी, घोरावल राबर्ट्सगंज खलियारी संपर्क मार्ग को स्टेट हाईवे 21 अगस्त 2020 को शासन की तरफ से घोषित करने की अधिसूचना जारी की गई है। इससे नगर के दर्जनों ब्यापारी बर्बाद हो जाएंगे। राजकुमार ने कहा कि राबर्ट्सगंज नगर की धर्मशाला से रेलवे फाटक मार्ग की रोड को स्टेट हाइवे घोषित कराने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का हाथ है। पीडब्लूडी और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने नगर के लोगों के साथ धोखा देकर गोपनीय तरीके से प्रस्ताव भेजकर नगर की रोड स्टेट हाइवे घोषित करा दिया। सजौर से नई बाजार तक पेड़ भी काटे जा चुके है। पीडब्लूडी ने लिखित रूप मध्य सड़क से 60-60 फिट जमीन को स्टेट हाइवे का मानक भी बता चुके है। अगला कदम नगर के लोगों को नोटिस देने का है। इसलिए नगर के ब्यापारियों को बचाने के लिए यह आंदोलन चल रहा है। आंदोलन तब तक चलेगा जब तक लोक निर्माण विभाग के साथ मुख्यमंत्री नगर के बाहर बाईपास बनाने का लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता है। इस मौके पर जिला प्रभारी विजय कुमार केशरी, ब्यापारी नेता शशि सिंगला , पन्ना सोनी, राकेश जायसवाल, सुमित जायसवाल, राजेंद्र मौर्य, दुर्गा प्रसाद, अमित सोनी, महेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed