फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration of villagers regarding disturbances in shop allocation

दुकान आवंटन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 27 Jun 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers regarding disturbances in shop allocation
कलेक्ट्रेट में चतरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खडुई में कोटेदार के चयन में अनिमिता का विरोध करते ग्रा? - फोटो : SONBHADRA
सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए चतरा ब्लॉक के खड़ूई गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। एडीओ पंचायत के कार्यप्रणाली के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को एडीओ पंचायत व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कोटे की दुकान के चयन को लेकर कार्रवाई शुरू की गई। कोटे की दुकान के लिए एक पक्ष से लक्ष्मण और दूसरे पक्ष से नीरज सिंह के बीच चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। आरोप है कि एडीओ पंचायत ने पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से नीरज सिंह के पक्ष में कोटा का आवंटन कर दिया। जब इसका विरोध ग्रामीणों व विपक्षी ने किया तो दूसरे पक्ष के लोग जान से मारने की धमकी देने लगे। कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए पुन: खुली बैठक कराकर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का चयन किए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से खडुई गांव के शिवशंकर, विमलेश, सत्येंद्र कुमार, गुलाब, जितेंद्र, सोनी ,अनीता, महेंद्र, राधे, संजय, कांता, कंचन, कमला, प्रसाद, संजीव, अजीत, प्रमोद, नीरज, रमा शंकर, शुभम, सविता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed