फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration of villagers for electrification and connectivity road

Sonebhadra News: विद्युतीकरण और संपर्क मार्ग के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 02 Oct 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers for electrification and connectivity road
विद्युतीकरण व संपर्क मार्ग निर्माण कराने की मांग को लेकर चोरपनिया और पतगढ़ी के लोगों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो डीएम कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण विजय यादव, रामलाल, भगवत सिंह आदि ने बताया कि चोपन विकासखंड के ग्राम पंचायत कोटा में स्थित चोरपनिया टोला व पतगढ़ी जाने के लिए मुख्य मार्ग से सुरेश कुमार के घर तक संपर्क मार्ग न होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यहां विद्युतीकरण नहीं हुआ है, जिससे गांव में रहने वाली लगभग तीन हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या के समाधान की मांग की है। इस दौरान रामविलास, मुनेश्वर, सुरेश, हरिनारायण, बलदेव, दिलीप, सुनीता, गुड़िया, मालती, कलावती, प्रतिमा, चंदा, सविता, मीरा, सरोज, राजकुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed