फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration demanding Duddhi to be made a district

दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Sat, 19 Dec 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding Duddhi to be made a district
दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते संघर्ष समिति के लोग और अधिवक्ता - फोटो : SONBHADRA
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि के नेतृत्व में कचहरी गेट पर प्रदर्शन किया। फिर वहां से पैदल जुलूस निकाल कर तहसील पहुंचे और प्रदर्शन, नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सोनभद्र के तहत दुद्धी तहसील का बॉर्डर अपने जिला मुख्यालय से करीब 150 किमी दूर है। प्रस्तावित जिला दुद्धी चार प्रांतों से घिरा सर्वाधिक राजस्व देने वाला आदिवासी बाहुल्य अति पिछड़ा क्षेत्र है। प्रदेश में हापुड़, भदोही, गाजियाबाद, चंदौली जैसे छोटे छोटे जिले बने हैं। लेकिन दुद्धी को जिला बनाने की दिशां में सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच आसान बनाने के लिए दुद्धी को जिला बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है। यहां पर ओबरा को तहसील बनाए जाने के बाद प्रस्तावित जिला दुद्धी सभी मानकों को पूरा कर रहा है। दुद्धी की जनसंख्या, राजस्व ग्राम, न्याय पंचायत आदि सभी जिला बनाने के मानक को पूरा कर रहे हैं। वक्ताओं ने जिला बनाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में दुद्धी बार के अध्यक्ष जितेंद श्रीवास्तव, विपिन बिहारी, प्रभु सिंह कुशवाहा, रामपाल जौहरी, रामजी पांडेय, प्रेमचंद्र जायसवाल, प्रेमचंद्र यादव, कुलभूषण पांडेय, संतोष कुमार, पारसनाथ गुप्ता समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed