{"_id":"61759f238a6b1573dd3fe40a","slug":"demonstration-accused-of-scam-in-toilet-construction-sonbhadra-news-vns6190622117","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमा गांव में शौचालय घोटाले का आरोप, किया प्रदर्शन 16-47-32","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमा गांव में शौचालय घोटाले का आरोप, किया प्रदर्शन 16-47-32
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी ब्लॉक के धूमा गांव में शौचालय निर्माण और मनरेगा कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गांव में कराए जा रहे कार्यों में अनियमितता की जांच कराने की मांग की।
नेतृत्व कर रहे कमलेश भुइयां ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घरों को शौचालय मुहैया कराना चाहिए लेकिन धूमा गांव में सरकारी कार्यों में अनियमितता का बोलबाला है। प्यारे मोहन का कहना है कि शौचालय निर्माण से संबंधित एमआईएस में दर्ज कई नाम ऐसे हैं, जिन पर पैसा निकाल लिया गया है लेकिन काम नहीं हुआ है। रघुनाथ प्रसाद, राम अवतार, मनोज यादव आदि ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की और आरटीआई के तहत सूचना मांगकर ठोस कार्रवाई की मांग की थी। ग्रामीणों की मानें तो कागज पर 767 शौचालय बने हैं लेकिन इसके सापेक्ष में लगभग 200 शौचालय ही बने हैं। इस मौके पर रघुनाथ प्रसाद रामावतार, सखीचंद, लक्ष्मण, रामप्यारी, वीरेंद्र, अशोक कुमार, भगवान दास, अजय, विनोद जयकांत, लक्ष्मण, रामसूरत, विनोद, कमलेश, कृष्ण मुरारी, मनोज यादव, मुन्नालाल, मिट्ठू, राजेश, रामविचार, धीरेंद्र कुमार, उदय कुमार, प्रह्लाद कुमार, कन्हाई, बच्चा लाल, राम, प्रदीप, अमरनाथ, उदय, विकास, नंदलाल, रामचंद्र आदि रहे। इस संबंध में ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव का कहना है कि चुनावी रंजिश के वजह से कुछ लोग विकास कार्यों में बाधा डालने की नियत से ऐसा कार्य कर रहे हैं।