{"_id":"626ad903b4d6ea42b53ef32e","slug":"demand-to-open-canal-amid-deepening-drinking-water-crisis-sonbhadra-news-vns6508129122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल के गहराते संकट के बीच नहर खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल के गहराते संकट के बीच नहर खोलने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते तापमान से ताल-पोखरा सूखने के बाद पशुओं के लिए भी पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया। भूजल स्तर भी तेजी से खिसक रहा है। ऐसे में समस्या के समाधान के लिए नहरों को खोलने की मांग उठने लगी है। बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों की ओर से डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र नहरों को खोलवाने की मांग की।
किसान मजदूर महासंघ के प्रदेश संयोजक चंद्रभूषण पांडेय ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें जिले के कुछ हिस्सों में गहराते पेयजल संकट पर जरूरी कदम उठाने की मांग की। कहा कि नाले और तालाब सूख रहे हैं। इससे भूगर्भ जलस्तर तेजी से गिर रहा है। वहीं हैंडपंप भी पानी छोड़ने लगे हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए सोन लिफ्ट पंप से नहर प्रखंड मिर्जापुर में पूर्ण क्षमता से घाघर मुख्य कैनाल में पानी छोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नहर के संचालन से जलस्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। वहीं अपना दल-एस के जिलाध्यक्ष सत्यनरायण सिंह पटेल ने भी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पेयजल की बढ़ती समस्या को ध्यान में रख कर नहरों के संचालन पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने पशुओं को हो रही पानी की किल्लत पर भी ध्यान आकृष्ट कराया है।