फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand to conduct student union elections in all colleges on time

Sonebhadra News: सभी कॉलेजों में समय से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग

Sat, 22 Feb 2025 08:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
Demand to conduct student union elections in all colleges on time
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय पांडेय ''बागी'', प्रदेश महासचिव अभिषेक शुक्ला व प्रदेश सचिव सौरभ द्विवेदी शनिवार को सोनभद्र पहुंचे। वार्ड नंबर 21 अशोकनगर में हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अजय पांडेय ने कहा कि यूपी के कई कॉलेजों में छात्र संघ का चुनाव नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

छात्र नेता ही आगे चलकर राजनीति में आम जनमानस की आवाज उठाते हैं। प्रदेश के सभी कॉलेज में समय पर चुनाव कराया जाए। प्रदेश महासचिव अभिषेक शुक्ला ने कहा कि छात्र संघ राजनीति की नर्सरी होती है, लेकिन सरकार इसे खत्म करने का काम कर रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव गौरव द्विवेदी ने कहा कि सोनभद्र के दुद्धी और ओबरा डिग्री कॉलेज में भी चुनाव बंद है। इसे शुरू कराना चाहिए। जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि एनएसयूआई शुरू से ही छात्रों के हित की बात करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नगर में बाइक जुलूस निकाला और नारेबाजी की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु), मनोज मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, प्रदेश महासचिव सत्यम पांडेय, सौम्य सोनकर, अफजल खान, दयाराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed