फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand for Regularization of Contractual and Outsourced Employees

Sonebhadra News: संविदा व आउटसोर्स कर्मियों को नियमित करने की मांग

Sat, 02 May 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Demand for Regularization of Contractual and Outsourced Employees
रोडवेज बस स्टेशन रॉबर्ट्सगंज परिसर में सभा करते कर्मचारी। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : बहराइच में ​स्थित जिला पूर्ति कार्यालय पर इंतजार करते लोग।
सोनभद्र। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को परिवहन निगम के सोनभद्र डिपो में ट्रैफिक, स्टेशन व कार्यशाला शाखा के कर्मचारियों की एक सभा हुई। इसकी अध्यक्षता पप्पू ने की। इस दौरान संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को नियमित करने की मांग की गई। वहीं शासन को संबोधित नौ सूत्री मांग पत्र एआरएम विश्राम सिंह को सौंपा और 19 मई तक की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सभा में राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के संगठित अवैध संचालन, छोटी गाड़ियों के डग्गामारी और हाई-एंड निजी बसों की तरफ से परमिट शर्तों के उल्लंघन पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन गतिविधियों से परिवहन निगम को लगातार आर्थिक क्षति हो रही है और सरकारी व्यवस्था कमजोर हो रही है। कर्मचारियों ने 15 मार्च को परिषद की तरफ से जारी नोटिस व उससे संलग्न मांग पत्र का पूर्ण समर्थन करते हुए नियमित, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की मांग दोहराई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि 19 मई तक मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो 20 मई को प्रस्तावित क्षेत्रीय धरना-प्रदर्शन, रैली व आमसभा कर आंदोलन को और तेज करेंगे। सभा में प्रांतीय उप महामंत्री विवेकानंद सिन्हा, शाखा अध्यक्ष पप्पू, शाखा मंत्री विजय कुमार, हौसिला प्रसाद, प्रदीप सिंह, धर्मेन्द्र पाल, दिनेश, विनोद तिवारी, संतोष सिंह, अशफाक खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed