फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand for re-election in Baina gram panchayat

बैना ग्राम पंचायत में पुन: मतदान कराये जाने की मांग

Fri, 30 Apr 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Demand for re-election in Baina gram panchayat
आसनडीह। बभनी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैना में पुन: मतदान कराये जाने की मांग तूल पकड़ने लगी है। प्रधान पति रमाशंकर के साथ ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की देर रात नौ बजे तहसीलदार दुद्धी को शिकायती पत्र सौंप कर दोबारा मतदान कराये जाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत आदि के हो रहे चुनाव में भारी अनियमितता का आरोप लगाया। मतदान केंद्र पर वार्ड 11, 12,13, से हो रहे मतदान कक्ष में जहां छह प्रत्यासी का चुनाव चिह्न था। सुबह सात बजे से एक बजे तक छह प्रत्याशियों का मतपत्र मिला। दो-तीन बजे से मात्र पांच प्रत्याशी का ही चुनाव चिन्ह बैलेट पेपर मतदाताओं को दिया जाने लगा। जब मतदान करने के लिए चुनाव चिह्न देखने लगे तो बैलट पेपर में नहीं था। इसकी खबर बाहर मतदाताओं को जब लगी तो काफी उग्र हो गए एवं प्रदर्शन नारेबाजी करना शुरू कर दिया। इस बीच पीठासीन अधिकारी से जब पूछा गया तो बताया कि मेरे पास पांच का ही बैलट पेपर है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात करें। बाद में ग्रामीण पीठासीन अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए देर रात्रि करीब 9 बजे पुन: चुनाव कराने की ब्लॉक परिसर बभनी में सैकड़ों ग्रामीणों के साथ जाकर इसकी लिखित शिकायत तहसीलदार दुद्धी को सौंपा। तहसीलदार दुद्धी अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि मामले की जांच करा कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। इधर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed