फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand for establishment of Sone University

सोन विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग

Fri, 17 Jan 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demand for establishment of Sone University
सोनभद्र। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की बैठक बृहस्पतिवार को सदर ब्लॉक के कैथी गांव में हुई। अध्यक्षता संजीव कुमार सिंह काकू ने किया। यहां संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह ने कहा कि जिले में उच्च शिक्षा के लिए सोन विश्वविद्यालय की स्थापना जरूरी है। जिले में शिक्षा का स्तरखराब स्थिति में है। यहांशिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, भ्रष्ट्राचार, कानून व्यवस्था जैसी समस्याएं अब भी जस की तस हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश चौबे ने कहा कि यूपी के सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाले इस इलाके में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और गरीबी की है। इन समस्याओं से जूझ रहे इस इलाके में प्रकृति की मार भी समय-समय पर पड़ती रहती है। यहां सिंचाई और रोजगार की व्यवस्था होनी चाहिए। बैठक का संचालन प्रदेश अध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी ने किया। यहां विजय प्रताप सिंह, राजीव कुमार सिंह, अतुल कुमार कनौजिया, राजकुमार सिंह, दीप नारायण पटेल, संतोष चतुर्वेदी, विकास त्रिपाठी, प्रदीप चौहान, छांगुर कनौजिया, कमला राम, रामकिशुन, लालजी कनौजिया, अरविंद कुमार सिंह, नेतराज पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed