फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deer that wandered in search of water was bitten to death by dogs

Sonebhadra News: पानी की तलाश में भटक कर आए हिरण को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला

Tue, 30 Apr 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Deer that wandered in search of water was bitten to death by dogs
शिवद्वार क्षेत्र के महांव गांव में सोमवार सुबह जंगल से भटक कर आए हिरण पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। पशु अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वन विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

महांव ग्राम पंचायत में बरतार पहाड़ी के पास आवासीय बस्ती में नजदीक के जंगल से भटक कर एक हिरण आ गया। उसे देखकर कुत्तों का झुंड भौंकने लगा और हमला बोलकर नोचने लगा। ग्रामीणों ने लाठी डंडे से कुत्तों को खदेड़ कर हिरण को बचाया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वन्य जीव रक्षक अभिलाष वर्मा और वन दरोगा राजन मिश्रा की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल हिरण को वन विभाग की टीम पशु अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में हिरण की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में वन क्षेत्र अधिकारी सुरजू प्रसाद ने बताया कि महांव गांव में कुत्तों के हमले से मृत हिरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु अस्पताल भेजा गया है। करीब 2 वर्ष उम्र का चीतल नस्ल का हिरण नर प्रजाति का था।
अनुमान है कि यूपी-एमपी के बॉर्डर पर अवस्थित कैमूर वन्य जीव विहार या बगदरा सेंचुरी के जंगलों से भोजन-पानी की तलाश में हिरण भटक कर आवासीय बस्ती में आया होगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि अगर कोई हिरण भटक कर बस्ती में आ जाए तो उसे सुरक्षा प्रदान करते हुए तुरंत वन विभाग या 112 नंबर डायल सेवा को सूचना दें।

दो साल पहले भी मिला था हिरण का शव
दो साल पहले भी शिवद्वार क्षेत्र में राजकीय संग्रहालय, आमडीह के पीछे खेत में एक हिरण मृत अवस्था में मिला था। घोरावल क्षेत्र में सीमावर्ती यूपी-एमपी के बॉर्डर के पास कैमूर वन्य जीव विहार और बगदरा सेंचुरी के जंगल हैं। इसमें चीतल नस्ल के हिरण रहते हैं। गर्मियों में भोजन पानी की तलाश में ये हिरण भटक कर आवासीय बस्ती में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed