फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deepawali tomorrow, ecstasy from homes to market

दीपावली को लेकर घरों से लेकर बाजार तक उल्लास

Sat, 26 Oct 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Deepawali tomorrow, ecstasy from homes to market
राबर्ट्सगंज में दीपावली पर विद्युत झालर बत्ती की खरीदारी करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले भर में रविवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए घरों से लेकर प्रतिष्ठानों तक विशेष तैयारी की गई। बाजारों में देर रात तक खरीदारों का जमावड़ा रहा। पटाखा, मिठाई की दुकानों के अलावा लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की दुकानों पर जबर्दस्त भीड़ रही। 40 रुपये से लेकर मूर्तियां 1100 तक में बिकीं। वहीं झालरों की झिलमिल रोशनी से घर, प्रतिष्ठान दमकते रहे। शनिवार को हर्षोल्लास के साथ छोटी दीपावली मनाई गई। बच्चों ने शाम होते ही पटाखे दागने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन

दीपों का महापर्व दीपावली की तैयारी में लोग जुटे हुए है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जेवर, कपड़े, प्रमिमाएं, पटाखे, मिठाई की दुकाने सज गई है। दीपावली के दिन विशेष कर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। शनिवार को राबट्र्सगंज नगर और रामलीला मैदान में भीड़ लगी रही। लोगों ने अपने पुरुषार्थ के अनुसार मां लक्ष्मी, विघ्रहर्ता गणेश की प्रतिमा, मिट्टी के दिए, रेवड़ी, चूरा, लाई, चीनी की बनी मिठाई, रूई, कैलेंडर, मोमबत्ती समेत अन्य पूजन सामग्री क्रय किया।
विज्ञापन

शीतला मंदिर, संकट मोचन मंदिर के समीप माला की सजी दुकानों पर भीड़ रही। उधर, हाइडिल मैदान में पटाखे की दुकानों पर भीड़ रही। शाम पांच बजे के बाद अचानक भीड़ बढ़ी जो रात दस बजे तक रही। उधर शाहबंज, ओबरा, घोरावल, रामगढ़, चुर्क, चोपन, पिपरी, रेणुकूट, अनपरा, शक्तिनगर समेत अन्य बाजार में भी चहल-पहल रही। दुद्धी: दुकानदारों ने दुकानों को भव्य तरीके से सजाया है। बाजारों में एक से बढ़कर एक व अलग अलग डिजाइन से लैस प्रतिमाए मौजूद है। हर व्यक्ति मन पसंद प्रतिमाओं की खरीदारी कर रहा है। बाजारों में 40 रुपए से लेकर 1100 तक की प्रतिमाएं बिक रही है। बाजारों में अलग-अलग तरह की डिजाइनिंग, रंग बिरंगी झालर बिक रही है। नगरवासी अपने घरों के साफ़ सफाई स्वच्छता को लेकर सजग दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में भी उत्साह
सोनभद्र। दीपावली पर्व के मद्देनजर शनिवार को राबर्ट्सगंज समेत अन्य नगरीय क्षेत्र झालर सजाकर जगमग कर दिए गए। लोगों के घरों पर झालरों और खंभों पर लाइट से पूरा नगर रोशनी से जगमगाता नजर आया। नगर को रोशनी से जगमगाता देख हर कोई सेल्फी लेकर इस यादगार पल को अपने मोबाइल में कैद करने को आतुर दिखा। नगरीय इलाकों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी छोटी दीपावली की धूम रही।
बच्चों में आतिशबाजी को लेकर उत्साह रहा।
धनतेरस से शुरू हुए दीपावली को लेकर पिछले काफी दिनों से तैयारियां चल रही थीं। लोग अपने घरों की सफाई के साथ ही उसे रंगरोगन मेें जुटे हुए थे। फिर धनतेरस के दिन लोगों ने सामानों की खरीद की। शनिवार को छोटी दीपावली पर राबर्ट्सगंज का बढ़ौली चौराहा, मेन चौक, बाजार, पन्नूगंज रोड, धर्मशाला समेत अन्य क्षेत्रों में घरों पर रंग बिरंगे झालर जलते नजर आए। रोशनी के पर्व में पूरा बाजार झालरों की रोशनी से जगमगा रहा है। दुद्धी: नगर में जैसे-जैसे रोशनी का पर्व दीपावली नजदीक आ रहा है, बाजारों की रौनक बढ़ती जा रही है।
बाजारों में अलग-अलग तरह की डिजाइनिंग व रंग बिरंगे झालरों की धूम है। नगर के बाजार, गली, मोहल्ला, चौराहा, दुकान समेत अन्य स्थानों पर झालरों की चमक देखने को मिल रहे है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नगरवासी अपने घरों के साफ़ सफाई स्वच्छता को लेकर काफी सजग हैं। दीपावली को लेकर लोगों के अंदर नई उमंग देखने को मिल रही है। दीपावली के दिन लोग अपने घरों के मुख्य द्वार पर देवी लक्ष्मी व भगवान गणेश के विशेष स्वागत के लिए घरों के मुख्य गेट पर विभिन्न प्रकार के रंगोलियों की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

एक से बढ़कर एक रंगोली की तैयारी जोरों पर चल रही है। वहीं घरों को सुंदर और आकर्षण रूप प्रदान करने के लिए भी दिन रात एक किये हुए हैं। दीपो का महापर्व दीपावली पर लोग घरों के सुंदरीकरण में लगे हुए हैं। अनेक प्रकार की रंग बिरंगी स्वदेशी व चाइनीज झालरों का प्रयोग कर रहे हैं, वहीं कम ऊर्जा खपत का भी ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए एलइडी बल्व का सहारा लिया जा रहा है, ताकि इनके माध्यम से घरों को सुंदर और आकर्षित किया जा सके।

दुद्घी बाजार में गणेश लक्ष्मी के प्रतिमाओं की सजी दुकान।

दुद्घी बाजार में गणेश लक्ष्मी के प्रतिमाओं की सजी दुकान।- फोटो : SONBHADRA

दुद्धी बाजार में मिट्टी से बने दीपों की खरीदारी करते लोग

दुद्धी बाजार में मिट्टी से बने दीपों की खरीदारी करते लोग- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज में दीपावली की तैयारी पर दीप की खरीदारी करते लोग।

राबर्ट्सगंज में दीपावली की तैयारी पर दीप की खरीदारी करते लोग।- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज में मिठाई की खरीदारी करते लोग।

राबर्ट्सगंज में मिठाई की खरीदारी करते लोग।- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज युग शांति इंटर कालेज में रंगोली बनाती छात्राएं।

राबर्ट्सगंज युग शांति इंटर कालेज में रंगोली बनाती छात्राएं।- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज हाइडिल मैदान स्थित दीपावली बाजार में पटाखा की खरीदारी करते लोग।

राबर्ट्सगंज हाइडिल मैदान स्थित दीपावली बाजार में पटाखा की खरीदारी करते लोग।- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान स्थित दीपावली बाजार में गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा की खरीदारी करते लोग।

राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान स्थित दीपावली बाजार में गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा की खरीदारी करते लोग।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed