{"_id":"62a2f355e815fa7c9d15c5c7","slug":"death-of-woman-who-came-for-delivery-in-private-clinic-in-sonebhadra-sued-owner-and-asha-worker","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: निजी क्लिनिक में प्रसव के लिए आई महिला की मौत, संचालक और आशा कार्यकर्ता पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: निजी क्लिनिक में प्रसव के लिए आई महिला की मौत, संचालक और आशा कार्यकर्ता पर मुकदमा
Fri, 10 Jun 2022 01:01 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:01 PM IST
सार
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव में संचालित निजी क्लिनिक में गुरुवार शाम प्रसव के बाद विवाहता रानी (28) की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर मृतिका के घरवालों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव में संचालित निजी क्लिनिक में गुरुवार शाम प्रसव के बाद विवाहता रानी (28) की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर मृतिका के घरवालों ने हंगामा किया। इधर, मामला बढ़ता देख अस्पताल संचालक समेत कई कर्मचारी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रानी के पति पति ने अस्पताल संचालक और आशा कार्यकर्ता के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को बीजपुर निवासी विरेन्द्र विश्वकर्मा अपनी पत्नी रानी 28 का प्रसव कराने बीजपुर सरकारी अस्पताल ले गया। जहां एक आशा कार्यकर्ता से मुलाकात हुई तो उसने कहा कि चलो मैं प्रसव करवा देती हूं।
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ता के कहने पर विरेंद्र ने अपनी पत्नी को डूभा स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। शाम लगभग चार बजे ऑपरेशन के बाद बच्चा पैदा हुआ। रात में करीब एक बजे प्रसूता की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही परिजनों ने हंगामा शुरू किया तो क्लिनिक संचालक और कई कर्मचारी फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर अस्पताल संचालक और आशा कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।